फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Truck laden with moorang overturns in ditch, three people trapped, driver dies

मौरंग से लदा ट्रक खाई में पलटा, तीन लोग फंसे, चालक की मौत

Sun, 24 Apr 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Truck laden with moorang overturns in ditch, three people trapped, driver dies
मौके पर जुटी भीड़।
लीड
विज्ञापन

24एलकेएच 16, 17
मौरंग से लदा ट्रक खाई में पलटा,
तीन लोग फंसे, चालक की मौत
- भदूरा मोड़ पर सुबह सात बजे हुई घटना, छह घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंद्राबाद। फरधान थाना क्षेत्र के नीमगांव सीमा से सटे भदूरा मोड़ पर सुबह सात बजे मौरंग लदा ट्रक गोला से लखीमपुर जाते समय अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग बुरी तरह फंस गए। छह घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया। इसमें चालक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर एसडीएम सदर राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी चालक आकाश वर्मा उर्फ हरिओम गांव के ही श्रवण कुमार और तौफीक के साथ उत्तरांचल से ट्रक में मौरंग लेकर सिकंदराबाद होते हुए लखीमपुर जा रहे थे। भदूरा मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में पलट गया। चालक सहित तीनों लोग ट्रक में फंस गए। सूचना पर एसओ नीमगांव देवेंद्र गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को सूचना देकर फंसे लोगों को निकालने में जुट गए। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने गैैस कटर की मदद से ट्रक को काटकर करीब दो घंटे बाद श्रवण और तौफीक को बाहर निकाला। चालक आकाश वर्मा को बाहर निकालने के लिए करीब छह घंटे तक पुलिस टीम को मशक्कत करनी पड़ी। जिला अस्पताल में चालक आकाश वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की पुष्टि ट्रक मालिक गोला निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने की है।
विज्ञापन

घटनास्थल फरधान रेस्क्यू में जुटी रही नीमगांव पुलिस
मौरंग से लदा ट्रक पलटने की घटना फरधान थाना क्षेत्र में होने के बावजूद जहां फरधान पुलिस काफी विलंब से पहुंची। वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए नीमगांव पुलिस की टीम एसआई हरिनाथ सिंह, आरक्षी अनुपम पांडे, अंचल वर्मा, अंकित चौधरी और अवधेश सिंह ने ट्रक में फंसे तीन लोगों को बचाने के लिए करीब छह घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक तरफ चलता रहा कटर तो दूसरी ओर
ट्रक में फंसे लोगों का होता रहा इलाज
ट्रक में फंसे लोगों को निकालने के लिए एक तरफ गैस कटर से ट्रक को काटने की कार्रवाई चल रही थी, तो दूसरी ओर फंसे लोगों का जीवन बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम बाहर से इलाज करती रही। ट्रक में फंसे चालक को बोतल से दवा चढ़ाते रहे। वहीं कई एंबुलेंस और दो क्रेन भी पहुंचीं।

चालक को नींद आना हो सकती है हादसे की वजह
करीब छह घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर ट्रक में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। फरधान थाने के साथ नीमगांव थाने की पुलिस भी मौके पर फंसे लोगों को निकालने में जुटी रही। डॉक्टर की टीम भी मौके पर लोगों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराती रही। हादसे की वजह प्रथम दृष्टया चालक को नींद आना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है।
- संदीप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed