फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Troubled by fear of bullies, woman puts up poster to leave home

Lakhimpur Kheri News: दबंगों के भय से परेशान महिला ने घर छोड़ने का लगाया पोस्टर

Wed, 18 Dec 2024 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Troubled by fear of bullies, woman puts up poster to leave home
महेवागंज/फूलबेहड़। क्षेत्र के एक गांव में दबंगों के डर से एक विधवा महिला अपनी पुत्रियों के साथ गांव से पलायन को मजबूर है। महिला ने दूसरे समुदाय से परेशान होकर घर बेचने का बैनर घर के बाहर लगाया है। पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ के एक गांव की महिला ने बताया कि करीब आठ माह पहले बीमारी से पति की मौत हो चुकी है। घर में दो बेटी और एक पुत्र है। महिला का आरोप कि गांव के एक गैर समुदाय के प्रभावशाली व्यक्ति के पुत्र और उसके साथी उसकी विवाहित और अविवाहित पुत्रियों पर बुरी नजर डालते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि रसूख के चलते बड़ी पुत्री को पहले दो बार अगवा कर ले जा चुके हैं। बुधवार को फिर अगवा कर ले गए। आरोपियों के रसूख के आगे पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। महिला ने आरोपियों के भय से गांव से पलायन और घर छोड़ने का पोस्टर दरवाजे पर चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला सोशल मीडिया में फैलने पर पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस लड़की को बरामद करने के प्रयास में जुट गई है। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि महिला की विवाहित पुत्री गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक के साथ लिव इन में रह रही थी।

दो बार प्रेमी युगल भाग चुके हैं। लड़की को बरामद कर आरोपी इमरान के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। तीसरी बार वह फिर आरोपियों के साथ गई है। परिवार के पलायन की बात की जानकारी नहीं है।

----------------------------
लड़की को बरामद किया गया है। इससे पहले भी लड़की प्रेमी के साथ जा चुकी है। पलायन की बात कहकर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। आरोपों की जांच की जा रही है।
पीपी सिंह, सीओ धौरहरा

गोला के आंबेडकर तिराहे के पास नगर पालिका परिषद की दुकानों का हटाया जा रहा मलबा। संवाद

गोला के आंबेडकर तिराहे के पास नगर पालिका परिषद की दुकानों का हटाया जा रहा मलबा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed