फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tricolor went to many places to visit

कई स्थानों पर निकलीं तिरंगा यात्रा

Mon, 22 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 22 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Tricolor went to many places to visit
yatra - फोटो : amar ujala
सांसद रेखा वर्मा और अजय मिश्र भी हुए शामिल, पसगवां में श्याम किशोर अवस्थी ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान देने के लिए भाजपा के जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत दूसरे चरण में रविवार को जिले के कई हिस्सों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें पसगवां और मैगलगंज क्षेत्र में धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा और भाजपा नेता श्याम किशोर अवस्थी ने रैली का नेतृत्व किया। पसगवां में भाजपा नेता श्याम किशोर अवस्थी ने हरी झंडी दिखाई। मैगलगंज से फत्तेपुर, मितौली, कस्ता, भीखमपुर, बेहजम, सिकंदराबाद में रैली निकाली गई। भीखमपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत राजनरायण मिश्र और भुलनपुर में स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महेंद्र भार्गव, लालवीर दिनकर, अलोक, महेंद्र वर्मा, नितिन मिश्रा, अंकित, धीरेंद्र, अर्पित ने गांव की जनता से मिलकर केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
बेहजम। भाजपा तिरंगा यात्रा के चौथे दिन मंडल बेहजम मे प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय दीक्षित, जिला मंत्री संतोष कुमारी सिंह, छोटू शुक्ला, राजेश शुक्ला, प्रेम अवस्थी, जसकरन चौहान, सौरभ सिंह, दिनेश सिंह, धर्मेन्द्र राठौर, अयूब खां, रज्जाक खां, सगीर खां आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुलरिया। सांसद अजय मिश्रा टेनी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सभा को ओमप्रकाश वर्मा, घनश्याम वर्मा, डॉ प्रीति ने संबोधित किया। शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और आशाटांडा, नत्थूटांडा, मिट्ठू टांडा, रत्नापुर त्रिकोलिया, सौनाखुर्द, इटकुटी बस्तौला होते हुए बस्तौली मे समाप्त हुई। इस मौके पर हरिहर सिंह, नरेंद्र बाजपेयी, हरिओम शुक्ल, अवधेश मिश्रा, अनूप शुक्ल, सुत्तन अवस्थी, धीरेन्द्र दीक्षित, अरविन्द सिंह, मुन्नालाल अवस्थी, उमेश शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज। पूर्व जिला महामंत्री रिंकू शुक्ला के नेतृत्व में बाइकों पर सवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांकेगंज में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में नौबत सिंह, शिव कुमार बाजपेयी, विनीत मनार, आनंद मौर्य, गोपाल बिहारी, लालता प्रसाद, उदित प्रताप सिंह, राम सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
पलियाकलां। भाजपा, मां शारदे मंडल, भाजयुमो ने सांसद अजय मिश्र टेनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें महामंत्री अरविंद सिंह, सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, उदयवीर सिंह, वीरेंद्र शुक्ला, शिवपाल सिंह, सतीश चौधरी, शशीशंकर शुक्ला, अखिल शुक्ला,  शुभम मिश्रा, राकेश अवस्थी आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मझगईं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक पर सवार होकर पलिया नगर पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता की अगुवाई तिरंगा यात्रा निकली। यात्रा छब्बापुरवा, लोकनपुरवा, नौगवां, बेला, मलनियां आदि गांवों में गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed