{"_id":"33a6ee9146084fd05a749f2592daa68e","slug":"trees-falling-on-the-wire-pole-fell-on-the-roof-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार पर पेड़ गिरने से खंभा छप्पर पर गिरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार पर पेड़ गिरने से खंभा छप्पर पर गिरा
मझगईं
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के झन्नापार मोहल्ले में यूक्लेटिप्स का पेड़ तार पर गिरने से बिजली का खंभा एक व्यक्ति के छप्पर पर गिर गया। खंभा गिरने के दौरान छप्पर के पास खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। इससे छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया।
कस्बे के झन्नापार निवासी रमेश के छप्पर के पास बिजली का खंभा लगा हुआ है। आरोप है कि सोमवार शाम उसके घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने भारी भरकम यूकेलिप्टस का पेड़ काटकर तारों पर गिरा दिया। इससे खंभे पर वजन पड़ा और वह उसके छप्पर पर गिर गया। गनीमत रही कि बच्चे बाहर खेल रहे थे और भाग कर बच गए। इस दौरान भगदड़ मच गई। रमेश घर पर नहीं था जब आया तब उसने इसकी शिकायत पेड़ काटने वाले से की लेकिन आरोप है कि वह इससे आग बबूला हो गया और गाली गलौज के साथ मारने दौड़ पड़ा। पीड़ित रमेश ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।