{"_id":"a908775e084c19cb61b9a2aff6ee7350","slug":"travel-is-expensive-roadways-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों का सफर हुआ महंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों का सफर हुआ महंगा
लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों को रोडवेज बसों में सफर करने के लिए अब ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। परिवहन निगम ने दुर्घटना यात्री राहत योजना में मुआवजा राशि 50 हजार से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किए जाने के बाद किराए में बढ़ोतरी की है। रविवार से बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया गया।
एआरएम वीके गोस्वामी ने बताया कि 0 से 40 किलामीटर की दूरी तक सफर करने वाले यात्रियों का किराया नहीं बढ़ाया गया है। 41 से 85 किलोमीटर तक के लिए सफर करने पर एक रुपया, 86 से 100 किलोमीटर के सफर पर दो रुपया, 101 से 200 किलामीटर के सफर पर तीन रुपया और 200 किलोमीटर से ज्यादा सफर करने पर चार रुपये किराया बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि जो किराया बढ़ाया गया है, उसे दुर्घटना यात्री राहत योजना के तहत पीड़ित परिवारों को दिया जाएगा।