{"_id":"397ee1164d28daebaea5492c24585df2","slug":"transformer-instead-when-planted-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर लगाया जाम
खीरी टाउन
Updated Fri, 26 Jun 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में पिछले तीन दिन से बिजली सप्लाई ठप होने से परेशान लोगों ने गुरुवार की रात करीब 10 बजे वर्षा के बीच भीगते हुए जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा, जिससे बिजली-पानी की समस्या है।
खीरी पुलिस चौकी के पास रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन से फुंका पड़ा है। इससे लोगों को बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण मोहल्ला अवधी टोला, बुखारी टोला, बाजार और हनिया टोला में अंधेरा फैला हुआ है। रोजेदारों को सहरी और इफ्तार के समय भी बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे लोग नाराज हो गए। लोगों ने रात में ही वर्षा में भीगते हुए सीढ़ी लगाकर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलने पर खीरी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने बिजली अधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए जाम लगाए रखा। पुलिस केे तमाम प्रयासों के चलते करीब दो घंटे बाद जाम खुल पाया। एसओ महेंद्र कुमार सिंह ने लोगों को जल्द ट्रांसफार्मर ठीक कराने का भरोसा दिया। जाम से लखीमपुर-लहरपुर मार्ग बंद होने के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पडा। वहीं कस्बे के मोहल्ला मुगली टोला, तबेला, कटरा, डीहपुर, सैयदवाड़ा, शेखसरायं आदि मोहल्लों में ब्रेक डाउन होने के कारण रात में बिजली नहीं मिली।