{"_id":"5319664efa694fe755b218e608c1102f","slug":"transformer-fire-four-shops-burn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में आग से चार दुकानें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में आग से चार दुकानें जलीं
ममरी
Updated Sun, 26 Jul 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के रोशननगर गांव में तिराहे पर रखे ट्रांसफार्मर में आग लगने से बगल में पान पुड़िया की दुकान के रखे चार लोगों अग्निवेश अग्निहोत्री, इस्लाम, भोगई, आमन उर्फ कल्लू के खोखे आग की चपेट में आकर जल गए। इससे हजारों की सामान जल गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस, बिजली विभाग और फायर सर्विस स्टेशन गोला को देकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन दमकल मशीन के मौके पर पहुंचने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत यह रही कि कोई भी व्यक्ति बिजली की चपेट में नहीं आया वरना वहां बड़ा हादसा हो सकता था। फिर भी मार्केट के दुकानदारों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन