फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   transfer scam

ड्रीम प्रोजेक्ट के दरोगाओं के तबादलों में खेल, सीरियल काट 10 एसआई की डेट फिक्स की, नौ रिलीव

Fri, 07 Feb 2020 06:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
transfer scam
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट कमिश्नर प्रणाली के तहत जिले से 20 दरोगाओं का तबादला लखनऊ हुआ था। इन दरोगाओं को जिले से रिलीव करने में खूब खेल हुआ। अफसरों ने भी इन पर नजरें इनायत रखीं। इन दरोगाओं को बचाने के लिए सूची से सीरियल काटकर 10 दरोगाओं की डेट फिक्स कर दी गई और नौ को रिलीव भी कर दिया गया। इससे जुगाडू दरोगा रिलीव होने से बच गए। डेट फिक्स में किस कदर खेल किया गया। इसकी भी बानगी भी सामने आई है। पांच महीने से अयोध्या में शांति व्यवस्था ड्यूटी कर रहे दरोगा की भी डेट फिक्स कर दी गई। खासबात यह है कि इस दरोगा को न तो तबादले की जानकारी है और न ही डेट फिक्स की।
विज्ञापन

लखनऊ में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद शासन ने मुख्यमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में लखनऊ में रिक्त पदों पर समायोजन के लिए 12 जनवरी को जिले से 20 दरोगाओं को स्थानांतरित किया था और उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने के आदेश दिए थे। तबादला आदेश आने के बाद स्थानांतरित कई दरोगा तबादला रुकवाने के लिए जुगाड़ में लग गए थे। कुछ खादी तो कुछ अपने खास पुलिस के आला अफसरों की शरण में पहुंच गए। जुगाड़ लगाने वाले कई दरोगा अपनी रवानगी रुकवाने में अभी तक सफल भी हैं। सूत्रों के मुताबिक ट्रांसफर सूची में 10 लोगों को चिन्हित किया गया और उनके रिलीव होने की तिथि 24 जनवरी तय कर सूची उच्च अधिकारियों को भेज दी गई। अन्य दरोगाओं को आज तक रिलीव होने की तिथि नीयत नहीं की गई है। खास बात यह है कि जिले के एक थाने में तैनात दरोगा अगस्त 19 से शांति व्यवस्था ड्यूटी अयोध्या में कर रहा है। उसे भी रिलीव करने की तिथि तय कर दी गई। हालांकि वह अयोध्या ड्यूटी में हैं। इसलिए उसे अभी जिले से रिलीव नहीं किया गया है। उस दरोगा से जब स्थानांतरण और रिलीव होने के बावत पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुझे ट्रांसफर और डेट फिक्स की कोई जानकारी नहीं है। आईपीएस स्तर के एक अधिकारी का कहना है कि स्थानांतरित पुलिसकर्मी जिले में मौजूद है। तभी उसकी रिलीव करने की तारीख तय करनी चाहिए।
विज्ञापन

इन दरोगाओं के हुए थे तबादले
क्रमश: जयकरन सिंह भदौरिया, मनोज कुमार यादव, आशुतोष त्रिपाठीख्न, अरविंद कुमार राय, कैलाश यादव, शिव कुमार सिंह, राजकुमार, आदित्यनाथ उपाध्याय, अवनेश कुमार, विशाल श्रीवास्तव, नीरज कुमार द्विेंदी, उमाकांत ओझा, लालबहादुर, देवकरन शर्मा, सुनील बाबू शर्मा, रामवीर सिंह, राजेश कुमार शर्मा, दुर्वेश बाबू, प्रभात दीक्षित व बृजेंद्र सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई डेट फिक्स
क्रमश: जयकरन सिंह भदौरिया, मनोज कुमार यादव, आशुतोष त्रिपाठी, अरविंद कुमार राय, कैलाश यादव, आदित्यनाथ उपाध्याय, उमाकांत ओझा, सुनील बाबू अवस्थी, राजेश कुमार शर्मा और दुर्वेश बाबू।
एक ही थाने से तीन की हुई डेट फिक्स
एसआई आशुतोष त्रिपाठी, कैलाश यादव और आदित्य नाथ उपाध्याय यह तीनों दरोगा थाना ईसानगर पर तैनात हैं।
10 दरोगा अभी रिलीव नहीं हुए हैं। शीघ्र ही इन दरोगाओं की भी डेट फिक्स कर रिलीव किया जाएगा।
- पूनम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed