{"_id":"58ab26544f1c1b2b69b2347f","slug":"training-given-glucometer-to-check-blood-sugar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लूकोमीटर से ब्लड शुगर जांचने का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लूकोमीटर से ब्लड शुगर जांचने का दिया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
training
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के तहत हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
पहले दिन सात ब्लाकों की एएनएम हुई प्रशिक्षित
ब्लड शुगर की जांच के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर शुरू हुआ, जिसमें एएनएम को ग्लूकोमीटर एवं ग्लूकोस्ट्रिप से ब्लड शुगर जांचने का प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सातों ब्लाक की सीएचसी, पीएचसी एवं उपकेंद्र की एएनएम शामिल हुईं।
एनपीसीडीसीएम कार्यक्रम के तहत तीस साल से अधिक उम्र के लोगों में ब्लड शुगर की जांच की जानी है, इसके लिए गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए ग्लूकोमीटर और ग्लूकोस्ट्रिप हर सीएचसी, पीएचसी और उपकेंद्रों पर उपलब्ध करा दिए हैं। नए एबोट के ग्लूकोमीटर और ग्लूकोस्ट्रिप से ब्लड शुगर की जांच कैसे करनी है, इसके लिए सोमवार से एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई है। कार्यशाला के पहले दिन कुंभी, रमियाबेहड़, फरधान, पलिया, ईसानगर, मोहम्मदी और मितौली ब्लाक के सीएचसी, पीएचसी एवं उपकेंद्र पर तैनात एएनएम को तीन शिफ्टों में प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान एनसीडीसेल के प्रभारी एवं एसीएमओ रवींद्र शर्मा ने एएनएम को मशीन के माध्यम से ब्लड शुगर की जांच करने के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में डॉ. राकेश गुप्ता एवं ट्रेनर पंकज गौतम, अमित कुमार, अनुज श्रीवास्तव, देव नंदर श्रीवास्तव, विजय वर्मा सहित एएनएम मौजूद रहीं।