Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   train news

आज से आसान हो जाएगा राजधानी लखनऊ तक का सफर

Wed, 28 Aug 2019 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
train news
लखीमपुर खीरी। दो साल 10 महीने 13 दिन के लंबे इंतजार के बाद लखीमपुर खीरी से लखनऊ और गोरखपुर तक का सफर अब आसान हो जाएगा। बुधवार को रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अंगड़ी लखीमपुर में नई ब्रॉडगेज लाइन का उद्घाटन करेंगे। वह बड़ी लाइन पर चलने वाली ट्रेन को सांसद अजय मिश्रा टेनी के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी के साथ सीतापुर लखीमपुर रेल प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए धर्मसभा इंटर कॉलेज मैदान में व्यापक तैयारियां की गई हैं। मंगलवार को स्टेशन को सजाने संवारने के साथ परिसर की साफ सफाई का काम देर शाम तक चलता रहा। लखनऊ से आए रेलवे अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल जाकर तैयारियों का जायजा लिया। रेल लाइन का उद्घाटन करने के बाद रेल राज्यमंत्री दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। बड़ी रेल लाइन पर अधिक स्पीड की ट्रेनों के चलने से करीब 20 हजार से अधिक यात्रियों को फायदा होगा। इनमें छात्र छात्राएं, नौकरी पेशा एवं दैनिक श्रमिकों की संख्या अधिक है। दो साल दस माह और 13 दिन में आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद बुधवार से इस रूट पर ट्रेनें दौडने लगेंगी। अभी लखीमपुर स्टेशन से केवल दो ट्रेनें चलेंगी। एक ट्रेन सुबह पांच बजे लखनऊ तक जाएगी और दूसरी ट्रेन शाम 6.30 बजे गोरखपुर जाएगी।
विज्ञापन

राजधानी तक सफर सिर्फ 30 रुपये
बड़ी लाइन की ट्रेनें चलने से यात्रियों का सफर काफी आसान होगा। वह कम किराए में सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे। मुसाफिर पैसेंजर ट्रेन से 15 रुपये में सीतापुर और 30 रुपये में लखनऊ पहुंचेंगे। जबकि रोडवेज बस से सफर करने पर सीतापुर के लिए 52 और लखनऊ के लिए 146 रुपये चुकाने पड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए अध्याय की शुरूआत
15 अप्रैल 1867 को सीतापुर लखीमपुर के बीच छोटी लाइन शुरू हुई थी। तब से अब तक अधिकांश पैसेंजर ट्रेनें चलती रहीं। हालांकि नैनीताल एक्सप्रेस भी इसी लाइन से होकर गुजरती थी। 132 साल बाद 15 अक्तूबर 2016 को आमान परिवर्तन की वजह से छोटी लाइन पर ट्रेनें दौड़नी बंद हो गईं। लेकिन 28 अगस्त से ब्राडगेज के रूप में बड़ी लाइन की ट्रेनों के साथ ही रेलवे से नए अध्याय का आगाज होगा।
किराया सूची
स्टेशन किराया पैसे. एक्सप्रेस
खीरी टाउन 10
ओयल 10
हरंगांव 10 30
परसेहरामाल 10
झरेकापुर 10
सीतापुर 15 30
कमलापुर 20
सिधौली 25 45
अटरिया 25
इटौंजा 25
बख्शी का तालाब 25
डालीगंज 30
लखनऊ सिटी 30 60
ऐशबाग जंक्शन 30 60
लखनऊ जंक्शन 30 60
बादशाह नगर 60
गोमती नगर 65
बाराबंकी 70
गोंडा जंक्शन 90
बलरामपुर 100
झारखंडी 105
तुलसीपुर 110
पचपेड़वा 115
बढ़नी 120
शोहरतगढ़ 125
नौगढ़ 130
उस्का बाजार 130
आनंदनगर 140
गोरखपुर 145
स्पेशल ट्रेन से आएंगे जीएम
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक बुधवार को विशेष ट्रेन से लखीमपुर आएंगे। उनकी ट्रेन करीब दस बजे स्टेशन पहुंचेगी। विभागीय जानकारी के अनुसार महाप्रबंधक अपने अधीनस्थ अफसरों संग बुुधवार को गोरखपुर से लखीमपुर के लिए आएंगे।
एलईडी स्क्रीन से होगा उद्घाटन
आमान परिवर्तन के बाद सीतापुर लखीमपुर के नए ट्रैक पर तीन साल बाद रेलगाड़ियां फिर से दौडे़ंगी। बुधवार को रेल राज्यमंत्री धर्मसभा इंटर कॉलेज में हो रहे कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन से हरी झंडी दिखाकर स्टेशन से सीतापुर और लखनऊ के लिए ट्रेन को रवाना करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक कार्यक्रम स्थल पर एक और स्टेशन पर दो एलईडी लगेंगी। कार्यक्रम स्थल पर रेलमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे, जिसे देखकर ड्राइवर सज धज कर खड़ी ट्रेन को सीतापुर लेकर जाएगा। वहीं अधिकारियों का कहना है कि उद्घाटन को लेकर स्टेशन पर भीड़ अधिक होने के कारण समारोह स्थल से ही एलईडी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ कराने का निर्णय लिया गया।

ब्रॉडगेज के उद्घाटन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को रेलराज्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर बड़ी लाइन की ट्रेन को रवाना करेंगे। बृहस्पितवार से विधिवत ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।-विजय लक्ष्मी कौशिक, डीआरएम, लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed