{"_id":"c901120d2e5f91cb7aed70c0d8b71a9d","slug":"train-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ट्रेनें अब 22 तक्र निरस्त, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ट्रेनें अब 22 तक्र निरस्त, यात्री परेशान
मैलानी
Updated Fri, 19 Dec 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे प्रशासन ने घने कोहरे का हवाला देकर तीन ट्रेनों का निरस्तीकरण अब 22 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया 52239/52240 तिकुनियां-ऐशबाग-तिकुनियां का संचालन पहले मैलानी से तिकुनियां के बीच बंद था। अब इसका संचालन तिकुनियां से ऐशबाग के बीच पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। 52224/52225 पीलीभीत-लखीमपुर-पीलीभीत ट्रेन मैलानी-लखीमपुर के बीच निरस्त रहेगी। 52243/52244 इज्जतनगर-ऐशबाग-इज्जतनगर ट्रेन मैलानी-ऐशबाग के बीच निरस्त रहेगी। यह व्यवस्था फिलहाल 22 दिसंबर तक के लिए की गई है। बता दें कि रेल प्रशासन ने पहले 11 से 13, फिर 14 से 16 फिर 17 से 19 और अब 22 दिसंबर तक इन ट्रेनों के निरस्तीकरण की अवधि बढ़ा दी है। इन ट्रेनों का निरस्तीकरण निरंतर बढ़ाने से यात्रियों को परेशानियां हो रही हैं।