फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trade board will demand bigger railway line through postcards

Lakhimpur Kheri News: पोस्टकार्डों के जरिये बड़ी रेललाइन की मांग करेगा व्यापार मंडल

Sat, 22 Jun 2024 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Trade board will demand bigger railway line through postcards
पलिया के एक धर्मशाला में आयोजित बैठक में शामिल व्यापारी।
पलियाकलां। मैलानी-बहराइच रेल प्रखंड के आमान परिवर्तन को लेकर नगर व्यापार मंडल कंछल गुट की बैठक हुई। जिसमें तय हुआ कि बड़ी रेललाइन के लिए एक लाख पोस्टकार्डों को सरकार के पास भेजा जाएगा। यह पोस्टकार्ड लोगों को व्यापार मंडल निशुल्क उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


नगर व्यापार मंडल कंछल गुट के अध्यक्ष गौरव गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि पहले चरण में व्यापार मंडल सदस्यों व स्थानीय नागरिकों की ओर से दो हजार पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को भेजते हुए यातायात समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग करेंगे। व्यापार मंडल द्वारा वृहद आंदोलन छेड़े जाने की भी रणनीति पर मंथन किया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि तराई, मध्यांचल, पश्चिमी व पूर्वोत्तर को जोड़ने वाले मैलानी-बहराइच रेल प्रखंड का अमान परिवर्तन न हो पाने से क्षेत्रीय लोगों में काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जिस तरह उत्तराखंड में जंगल हैं और वहां पर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून में अंडरपास बनाया गया है, उसी तरह यहां भी वन क्षेत्र में अंडरपास, चेन लिंक या तार फेंसिंग बनाई जाए। ताकि आसपास के दर्जनों जिलों के नागरिकों को बड़ी लाइन रेल यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महामंत्री राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष श्याम आनंद, केडी सिंघल, फिरोज खान, रमेश बाजपेई, आरपी पांडेय, जसवीर फ्लोरा, एजाज अहमद, हरविंदर सिंह सोढ़ी, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, आदित्य मौर्य, अमरजीत मौर्य समेत भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed