{"_id":"5936b2924f1c1b821c9c89c9","slug":"tractor-trolley-overturned-with-a-procession-one-killed-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":" बारात लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, कई घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, कई घायल
अमर उजाला ब्यूरो भीखमपुर।
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मितौली क्षेत्र में सोमवार की देर शाम बारात लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में करीब 45 लोग सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने गांव बीरमपुर निवासी 25 वर्षीय राकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया।
थाना मितौली के गांव बीरमपुर निवासी सोबरन लाल के पुत्र की बारात इसी थाना क्षेत्र के गांव नेवलापुर जा रही थी। केदारीपुर गुलरीपुरवा के पास ट्रैक्टर मोड़ते समय उसमें जुड़ी ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में करीब 45 लोग सवार थे। हादसे में बीरमपुर निवासी राकेश 25, राधेश्याम 55, सुरेंद्र 45, लालपुर निवासी बलबीर 15, सूरज 9 समेत कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को 100 गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।