फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tourism Insisted on giving

पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया

Tue, 11 Aug 2015 07:50 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Tue, 11 Aug 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
Tourism Insisted on giving
दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग में संचालित उत्तर प्रदेश सहभागी वन प्रबंध एवं निर्धनता उन्मूलन परियोजना की ईको विकास समितियों के सचिवों और ऐनीमेटरों का क्षमता विकास प्रशिक्षण दुधवा के पर्यटन परिसर में किया गया, इसमें विशेषज्ञों ने उनकी क्षमता बढ़ाने के लिए कई गुर सिखाए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का एनजीओ भारतीय सेवा संस्थान की सौदामिनी सिंह ने तिलक लगाकर स्वागत किया। मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक ने ईको विकास समितियों के ऐनीमेटरों को स्वागत स्वरुप मोमेंटों दिए। इसके बाद मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व  संजय सिंह , दुधवा उपनिदेशक एवं डीएमयू महावीर कौजलगि , एडीएमयू नरेंद्र कुमार उपाध्याय और कल्पनाथ गौतम ने दीप प्रज्जवलित कर स्वयं सहायता समूह की प्रार्थना ‘‘ऐ मालिक तेरे बंदे हम...‘‘ कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन कर क्षेत्रीय वन अधिकारी एमके शुक्ला ने परियोजना के बारे में जानकारी दी। वन एवं वन्य जीव संरक्षण में ईडीसी सदस्य, अध्यक्ष, ऐनीमेटर और सचिव की भूमिका के संदर्भ में चर्चा की गई। साथ ही पीएमयू द्वारा निरंतर जारी किए जा रहे अद्यतित नियमों के बारे में भी बताया गया। क्षेत्र समन्वयक अनुज कुमार  ने उत्तर प्रदेश सहभागी वन प्रबंध एवं निर्धनता उन्मूलन परियोजना के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों के बारे में जानकारी देकर ऐनीमेटरों एवं सचिवों की अभिव्यक्ति के बारे में जानने का प्रयास किया गया। फील्ड निदेशक संजय सिंह ने ईको विकास समितियों के एनीमेटरों एवं सचिवों से बेहतर चल रहे समूहों और ईडीसी की जानकारी ली। उन्होंने टूटे समूहों और उनके टूटने के कारणों की जानकारी भी ली। समिति पिपरौला के सचिव ने बताया कि  उनकी ईडीसी के विकास स्वयं सहायता समूह द्वारा मुर्गी पालन व्यवसाय किया गया है। व्यवसाय तीन लाख रुपये से अधिक का रहा एवं ईको विकास समिति टेंट से भी अच्छा व्यवसाय कर रही है लेकिन वापसी वीडीएफ खाते में नहीं की जा रही है। बताया कि अध्यक्ष द्वारा एकल रूप से व्यवसाय करने के कारण यह टूटने के कगार पर है। मुख्य वन संरक्षक ने इसमें जानकारी ली कि नियमानुसार क्या कार्रवाई की गई। उपनिदेशक श्री कौजलगि ने समूहों में किये जा रहे व्यवसायों में प्राथमिक रूप से सूक्ष्म तकनीकी जानकारी न होने के कारण हुए नुकसान के बारे में सजग किया। कार्यालय विस्तार समन्वयक पीएमसी अखिलेश सिंह, माहे अंजुम,  वरिष्ठ सहायक रमेश कुमार  आदि ने तमाम जानकारियां दीं। उपाध्याय एवं गौतम ने तीन टीमों का चयन किया। प्रशिक्षण में  रेंज अधिकारी पर्यटन रामप्रताप,  नसीम अहमद , अमन गोयल, हरद्वारी लाल, अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed