फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Topper tehsil were over-

लखविंदर रहीं तहसील टॉपर 

Sat, 21 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो-पलियाकलां। Updated Sat, 21 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Topper tehsil were over-
र‌िजल्ट - फोटो : अमर उजाला
92 प्रतिशत अंक हासिल किए
विज्ञापन

- विज्ञान वर्ग में दून के शान मोहम्मद, आक्सफोर्ड में ज्योतिप्रीत पंढेर
- श्री गुरु तेग बहादुर में अमनप्रीत मांगट रहे स्कूल टॉपर
- कामर्स में गोल्डन की रजविंदर कौर, दून में संदीप कौर रहीं स्कूल टॉपर

सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में चार स्कूलों में गोल्डन फ्लावर स्कूल की छात्राओं ने बाजी मारते हुए विज्ञान वर्ग तथा कॉमर्स वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान वर्ग में गोल्डन फ्लावर स्कूल की छात्रा लखविन्दर कौर ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ तहसील टॉप किया है। जबकि कॉमर्स वर्ग में भी इसी स्कूल की छात्रा रजविन्दर कौर ने 86.8 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया है। 
गोल्डन फ्लावर स्कूल में सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में विज्ञान वर्ग से लखविन्दर कौर ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, गगनदीप सिंह ने 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, दिशा शर्मा ने 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा, हरमन बाबा ने 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है। साथ ही वाणिज्य वर्ग की रजविन्दर कौर ने 86.2 प्रतिशत के साथ पहला, नेहा अग्रवाल 84 प्रतिशत के साथ दूसरा, जसलीन कौर 83.4 प्रतिशत के साथ तीसरा, अमनदीप कौर 82 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल की संस्थापक मलकीत कौर, चेयरमैन जसमेल सिंह मांगट, प्रबंधिका हरदीप कौर मांगट, प्रधानाचार्य नरेश गुप्ता, उप प्रधानाचार्य संजीव कुमार कुशवाहा और सीनियर को-आर्डिनेटर हरजिंदर कौर ने सभी को बधाईयां दी। उधर दून इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान वर्ग में शान मोहम्मद, शिविका साहनी, अरविंद विश्वकर्मा ने 86.8 प्रतिशत के साथ पहला, निशि गुप्ता ने 85 प्रतिशत के साथ दूसरा, सुधीर गोस्वामी और अजीत सिंह ने 82.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में संदीप कौर व शाहनवाज खां ने 82.4 प्रतिशत के साथ पहला, हरमन कौर ने 81.8 प्रतिशत के साथ दूसरा, उर्वशी पांडेय ने 78.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान पाया है। स्कूल के चेयरमैन जगत चौधरी, प्रधानाचार्य रतन मेहरा ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संपूर्णानगर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में ज्योतप्रीत पंढेर ने 88 प्रतिशत अंक पाकर पहला, अकरमजीत सिंह संधू ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा गुरमीत कौर जटाना ने 83 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया है। स्कूल के चेयरमैन गुरुकृपाल सिंह मांगट, सीनियर अकाउंटेंट दीपक सक्सेना, जूनियर अकाउंटेंट शिखा श्रीवास्तव, हास्टल वार्डन परमजीत कौर संधू, सहायक अध्यापक शकील अहमद ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महंगापुर स्थित श्री गुरू तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट काफी अच्छा रहा। 115 बच्चों में से 100 ने परीक्षा दी थी। जिसमें अमनप्रीत सिंह मांगट ने 85.4 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है। जबकि सुखदेव सिंह 80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और मनजिंदर कौर तथा गगनदीप कौर 78 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


कॉर्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं पालिया टॉपर लखविंदर
पलियाकलां। गोल्डन फ्लावर स्कूल की छात्रा लखविंदर कौर ने सीबीएसई की इंटरमीडियट परीक्षा में 92 प्रतिशत अंकों के साथ तहसील टॉप किया है। लखविंदर की सफलता से स्कूल के साथ ही उसके माता-पिता में खुशी का माहौल है तथा उसके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है। लखविंदर कौर जीव विज्ञान की छात्रा है तथा वह कॉर्डियोलॉजिस्ट बनकर देश की सेवा करना चाहती है। लखविंदर के पिता परविंदर सिंह ने उसकी सफलता का श्रेय उसके गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर बन देश की सेवा करना चाहते हैं गगनदीप
पलियाकलां। गोल्डन फ्लावर स्कूल के छात्र गगनदीप सिंह ने भी 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ तहसील में दूसरा स्थान पाया है। गगनदीप सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सुरेंद्र पाल सिंह के साथ ही अपने शिक्षकों को दिया है। गगनदीप सिंह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और घरवाले बेटे की कामयाबी पर जश्न में डूबे हुए हैं।

दिशा भी इंजीनियर बन करेंगी देश की सेवा
पलियाकलां। गोल्डन फ्लावर स्कूल की छात्रा दिशा शर्मा ने 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ तहसील में तीसरा स्थान पाया है। दिशा के पिता यूसी शर्मा ने बताया कि उनकी लड़की बहुत मेहनती है तथा वह इंजीनियर बनना चाहती है। जबकि दिशा शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ ही अपने स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया है। उनके घर में खुशी का माहौल है।

हरमन की भी है इच्छा इंजीनियर बनने की
पलियाकलां। गोल्डन फ्लावर की छात्रा हरमन बाबा ने 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ तहसील में चौथा स्थान पाया है। हरमन का सपना इंजीनियर बनने का है तथा वह अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता गुरदयाल सिंह के साथ ही अपनी मां व अपने टीचरों को देती है। उनके घर वाले बेटी की इस कामयाबी पर फूले नहीं समा रहे हैं और घर पर बधाई देने वालों का तांता है। 

इंटरनेट सेवा फेल होने से परेशान हुए बच्चे
पलियाकलां। सीबीएसई की इंटरमीडियट परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद इंटरनेट सेवा फेल होने से बच्चों को तमाम दिक्कतें हुईं।  बच्चे इधर-उधर भटकते देखे गए। लोगों ने नेट सेटर के सहारे  विभिन्न नेटवर्कों से अपना काम चलाया। इधर स्कूल प्रबंधन का ब्राडबैंड सेवा फेल हो जाने से बुरा हाल रहा है और सभी परेशान हाल रहे। जैसे तैसे स्कूल के परिणामों को जाना गया। 


...स्कूलों में खूब मना जश्न
पलियाकलां। सीबीएसई इंटरमीडिएट स्कूलों में पूरे दिन रिजल्ट आने के बाद जश्न का सिलसिला रहा। प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शहर के गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंड्री स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, मुरारखेड़ा के द आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, महंगापुर के श्री गुरु तेगबहादुर स्कूल में  छात्र छात्राओं की भीड़ परिणाम आने  बाद जुट गई। सभी बच्चों ने अपने-अपने गुरुजनों के आशीर्वाद लेने के साथ ही उनको मिठाई खिलाईं। गोल्डन के चेयरमैन जसमेल सिंह मांगट, एमडी हरप्रीत सिंह मांगट, प्रधानाचार्य नरेश गुप्ता, उपप्रधानाचार्य संजीव कुशवाहा, दून के चेयरमैन जगत चौधरी, एमडी प्रणव चौधरी, प्रधानाचार्य रतन मेहरा,  आक्सफोर्ड स्कूल के चेयरमैन गुरुकृपाल सिंह मांगट, श्री गुुरुतेग बहादुर में संत बाबा गुरुनाम सिंह, सर्वजीत सिंह आदि ने बच्चों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed