{"_id":"68c1d465f7f9ab6ad904588b","slug":"toll-built-in-fardhan-started-with-incomplete-facilities-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-155453-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आधी अधूरी सुविधाओं के साथ फरधान में बना टोल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आधी अधूरी सुविधाओं के साथ फरधान में बना टोल शुरू
विज्ञापन
टोल टैक्स देने के लिए बौठा टोल पर खड़ा ट्रक। संवाद
फरधान। लखीमपुर-गोला मार्ग पर बौठा गांव के पास बना टोल बुधवार से शुरू हो गया है। जिसकी शुरुआत सुबह आठ बजे टोल मैनेजर ने फीता काटकर किया। व्यापारियों का कहना टोल टैक्स लेना शुरू कर दिया, जबकि मानक अधूरे हैं। पास में ओवरब्रिज अधूरा है और सर्विस रोड जर्जर हैं।
एनएच 730 टोल उद्घाटन के साथ सुबह आठ बजे चालू हो गया। इसको चलाने का ठेका नीरज एण्ड संस कंपनी मेरठ ने लिया है। इस टोल पर मैनेजर पिंटू गुप्ता सहित लगभग 30 कर्मी तैनात किए गए। मैनेजर पिंटू गुप्ता ने बताया टोल से 20 किमी दूरी में निवास करने वाले लोगों को 350 रुपये का पास बनेगा, जो एक महीने तक वैध होगा। पास महीने की किसी भी तारीख को जारी किया जायेगा, उसकी वैधता उसी महीने की 30 तारीख तक रहेगी। अगले महीने में फिर से बनवाना होगा।
बिना सुविधाओं के जेब कटवाएंगे लोग
फरधान वाले टोल का उद्घाटन किसी अधिकारी या नेता ने नहीं, कम्पनी के मैनेजर ने कर दिया। आसपास के लोगों का कहना है बिना सारी सुविधाएं पूरी किए हुए टोल टैक्स शुरू किया गया है, जो गलत है। किसी उच्च अधिकारी को पता न चले इसलिए सूचना जारी कर 24 घंटे के अंदर उद्घाटन खुद कर लिया। व्यापारी पुनीत तिवारी, अनिल कुमार, अमन, अंकित, बिरला वर्मा आदि ने बताया कि लखीमपुर से गोला वाले मार्ग की हालत किसी से छिपी नहीं है।
विज्ञापन
चार साल बाद भी पूरा नहीं हो सका ओवरब्रिज
फरधान फ्लाईओवर चार वर्षो से बन रहा है, जो अभी भी अधूरा है। फ्लाईओवर की दोनों तरफ सड़कें टूटी पड़ी हैं। जगह जगह गहरे गड्ढे है। ओवर ब्रिज के नीचे दोनों साइड वाली रोड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। फरधान क्रॉसिंग बंद होने पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग जाती हैं। उसके बाद भी टोल प्लाजा चालू कर दिया गया है।
वाहन स्वामियों के साथ बेईमानी
व्यापारी बिरला वर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों ही एक मामले एनएचएआई को फटकार लगाई थी कि बिना सुविधाओं के आप टोल कैसे ले सकते हैं, लेकिन फरधान में बौठा के पास बने टोल टैक्स शुरू करना वाहन स्वामियों के साथ बेईमानी है।