फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Today there will be 100 pairs of each other

वेलेंटाइन डे: खास दिन एक दूसरे के होंगे 100 जोड़े

Mon, 14 Feb 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Today there will be 100 pairs of each other
सादी बारात के लिए सजा मैरिज हाल - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सोमवार को वेलेंटाइन डे के साथ विवाह का भी शुभ मुहूर्त है। अधिकतर लोगों ने खासकर इस दिन ही विवाह मुहूर्त निकलवाया है। इसके लिए शहर के अधिकतर होटल और बरात घर सोमवार के लिए बुक हो चुके हैं। रविवार को दिन भर इनको सजाने संवारने का काम होता रहा। सोमवार के शुभ मुहूर्त और वेलेंटाइन डे के दिन शहर एवं आस पास के क्षेत्र में करीब 100 जोड़े सात जन्मों के बंधन में बधेंगे।
विज्ञापन

हर युवक और युवती की ख्वाहिश होती है कि उसके विवाह की तारीख खास हो। इसके लिए लोग तमाम जतन करते हैं। खासकर युवा प्यार के सप्ताह और वेलेंटाइन डे के दिन एक दूसरे का होना चाहते हैं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि फरवरी में सहालग होने पर अधिकतर लोग 14 फरवरी को ही मुहूर्त निकलवाते हैं। इस बार भी लोगों ने इस दिन को खास तवज्जो दी है।
विज्ञापन

देवकली स्थित संस्कृत विद्यापीठ के आचार्य प्रमोद दीक्षित बताते हैं कि कई लोगों की सात फेरे लेने के लिए पहली प्राथमिकता 14 फरवरी की तारीख थी। बता दें कि शहर में छोटे बड़े बारात घर सहित होटल आदि की संख्या करीब 70 हैं। हालांकि कुछ बारात घर और होटलों में सोमवार की बुकिंग नहीं है। इससे वेलेंटाइन डे के दिन शहर सहित आस पास क्षेत्र में करीब 100 जोड़े सात जन्मों के बंधन में बंधकर जीवन के पथ पर आगे बढ़ेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दिन भर होती रही सजावट
सोमवार के दिन अच्छी खासी लगन है। अधिकतर मैरिज लॉन और होटल बुक हैं। सहालग को लेकर बारात घर और होटल सजाया संवारा जाने लगा है। रविवार को दिन भर बरात घरों में सजावट से लेकर बरातियों के खान पान को लेकर तैयारियां होती रही।
19 फरवरी तक है विशेष शुभ मुहुर्त
आचार्य प्रमोद दीक्षित बताते हैं कि 19 फरवरी तक शुभ मुहूर्त है। इसके बाद 22 फरवरी को पश्चिम दिशा में गुरु अस्त हो जाएंगे। जो 23 मार्च को पूर्व दिशा में उदय होंगे। इसके बाद सहालग फिर से शुरू हो जाएंगी।

शहर में बरात घर और होटल करीब 70 हैं। 14 फरवरी को भी शुभ मुहूर्त है। इसदिन अधिकतर मैरिज लॉन और होटल आदि बुक हैं। वैसे 16 और 18 की लगन काफी बड़ी है। सोमवार की बुकिंग को लेकर तैयारियां चल रही हैं। - मनमोहन मौर्य, अध्यक्ष बरात घर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed