{"_id":"62b36363bee8972ecc764b2d","slug":"tigress-who-killed-mahant-in-tikunia-did-not-fall-into-forest-departments-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: पिंजरे में नहीं फंसी महंत को मारने वाली चालाक बाघिन, पड्डा भी ले गई खींच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: पिंजरे में नहीं फंसी महंत को मारने वाली चालाक बाघिन, पड्डा भी ले गई खींच
Thu, 23 Jun 2022 12:16 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:16 AM IST
सार
तिकुनिया के खैरटिया गांव में बाघिन को पकड़ने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वन विभाग ने बाघिन को फंसाने के लिए पिंजरे में जो पड्डा बांधा था, चालाक बाघिन उसे भी खींच ले गई और पिंजरे में नहीं फंसी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिकुनिया के खैरटिया गांव में महंत को मारने वाली बाघिन वन विभाग के कर्मचारियों से एक कदम आगे निकल गई। वन विभाग ने बाघिन को फंसाने के लिए पिंजरे में पड्डा बांधा था मगर बाघिन पड्डा भी खींच ले गई और पिंजरे में फंसी भी नहीं।
विज्ञापन
मजबूर वनकर्मी अब मंझरापूरब, खैरटिया जंगल में बाघिन को तलाश कर बेहोश करने के लिए वनकर्मी जंगल का चप्पा चप्पा छान रहे हैं। जंगल की कांबिंग में एक बख्तरबंद ट्रैक्टर और तीन मादा हाथी लगाए गए है। वनकर्मियों की टीम का नेतृत्व दुधवा के पशु चिकित्सक डॉ. दया कर रहे हैं। इसके अलावा प्रभावित जगह पर कैमरे भी लगाए गए हैं। वन विभाग का कहना है कि बाघिन अभी तक नजर नहीं आई है। कैमरों में जरूर उसकी तस्वीरें कैद हुई हैं।
विज्ञापन
खैरेटिया मंझरा पूरब जंगल में महंत की कुटी के पास लगाए गए पिंजरे में बांधे गए पड्डे को बाघिन मंगलवार की रात खींच ले गई। घटना के बाद वन कर्मचारी हाथ मलते रह गए। जंगल में बख्तरबंद ट्रैक्टर और चंपाकली, जयमाला, गंगाजली के साथ वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। उत्तर निघासन बन रेंज बेलराया के रेंजर विमलेश कुमार ने बताया कि जल्दी ही बाघिन को बेहोश कर लिया जाएगा। सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। बाघिन आबादी में न घुसे, इसके भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन