फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tigers driven by the death of three horses were taken to the highway

तीन घोड़ियों की मौत से गुस्साए तांगा चालकों ने हाईवे किया जाम

Fri, 21 Jul 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खीरी टाउन।
अमर उजाला ब्यूरो खीरी टाउन। Updated Fri, 21 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Tigers driven by the death of three horses were taken to the highway
लाइट - फोटो : अमर उजाला
एचडी लाइन का करंट प्रवाहित तार टूटकर गिरने से हुआ हादसा 
विज्ञापन

पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर रामापुर में टूटकर गिरे एचटी लाइन के करंट प्रवाहित तारों की चपेट में आने से तीन घोड़ियों की मौत हो गई। इससे नाराज तांगा चालकों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। मौके पर पहुंचे पशु डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया। 

हादसा शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे हुआ। सदर कोतवाली के गांव ककराही निवासी तौले, इदरीस और यूसुफ तांगा चलाते हैं। शुक्रवार को लखीमपुर से गांव सामान लेकर जा रहे थे। रामापुर चौराहे के आगे धेबहा रोड पर तीनों तांगे रोक आराम कराने लगे। इसी बीच सड़क के किनारे हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूट कर गिर पड़ा। करंट से तीनों घोड़ियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तांगा चालकों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर बिजली विभाग ने बिजली आपूर्ति बंद कराई। गुस्साए तांगा चालकों ने पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। सूचना पर रामापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी इंचार्ज छोटेलाल ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करा दिया। आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम खुल सका। उधर पुलिस के बुलाने पर पशु चिकित्सकों ने तीनों घोड़ियों का पोस्टमार्टम किया। बाद में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर तीनों पशुओं को दफन कर दिया। ग्रामीणों ने हादसे को बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए तीनों तांगा चालकों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पशु मालिकों ने अभी तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed