Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger that killed the villager also hunted two cattle in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: पहले ग्रामीण को खाया, अब दो मवेशियों का किया शिकार, बाघ ने फैलाई इलाके में दहशत

Tue, 06 Jan 2026 05:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Jan 2026 05:00 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज क्षेत्र में ग्रामीण सिराजुद्दीन को मारने वाला बाघ अब तक नहीं पकड़ा गया है। ग्रामीणों के मुताबिक बाघ ने रविवार और सोमवार को दो मवेशियों का शिकार किया है। बाघ की दहाड़ से इलाके में दहशत है। वहीं वन विभाग की टीम ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए हैं। 

विज्ञापन
tiger that killed the villager also hunted two cattle in lakhimpur kheri
बाघ को पकड़ने के लिए वन कर्मियों ने लगाया पिंजरा - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज क्षेत्र में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत है। रविवार को बाघ घोसियाना गांव से एक बछिया उठा ले गया। सोमवार को जोगी बाबा स्थान पर एक बैल का शिकार किया है। सुजईकुंडा और रामनगर लहबड़ी गांव के खेतों में बाघ की चहलकदमी देखी गई। इससे किसानों में भय का माहौल है।

विज्ञापन


सुजईकुंडा गांव निवासी प्रगतिशील किसान सभ्रांत शुक्ला के खेत में बाघ को टहलते देख किसानों ने सिंचाई का काम छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख कर लिया। इससे पहले भी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी के संकेत मिलते रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार रात के समय दहाड़ सुनाई देना आम हो गया है।
विज्ञापन


30 दिसंबर को बाघ के हमले से हुई थी ग्रामीण की मौत 
बीते 30 दिसंबर को मंगरौली गांव निवासी सिराजुद्दीन (65) हरदुआ नाले के पास गोंदी काटने गए थे। जहां बाघ के हमले से उनकी मौत हो गई थी। 31 दिसंबर की सुबह उनका अधखाया शव बरामद हुआ था। इसके बाद से वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है, लेकिन बाघ अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। बाघ लगातार शिकार कर रहा है। रविवार को घोसियाना गांव में एक बछिया और सोमवार शांम को जोगी बाबा स्थान पर एक बैल का शिकार करने बाघ बाघ रात भर दहाड़ता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रगतिशील किसान सभ्रांत शुक्ला व पूर्व प्रधान शशांक शुक्ला ने बताया कि सोमवार को भी बाघ खेतों में चहलकदमी करता दिखाई दिया। रामनगर लहबड़ी निवासी कोल्हू संचालक मोहम्मद खालिक व दीपू सचान ने बताया कि रात में बाघ की दहाड़ सुनाई देती है, जिससे लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।

Trending Videos

वन विभाग ने तीन स्थानों पर लगाए नाइट विजन कैमरे और पिंजरे
धौरहरा वन रेंज के जोगी बाबा स्थान, मंगरौली , चहमलपुर, राजापुर पेमन सहित तीन जगहों पर वन विभाग ने नाइट विजन कैमरे लगाए हैं। वन टीम लगातार निगरानी कर रही है। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि बाघ की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। तीन जगह पर कैमरे और पिंजरे लगाए गए हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई।

बाघ के हमले में मारे गए बुजुर्ग की पत्नी को दी पांच लाख की मदद
बीते 30 दिसंबर को बाघ के हमले में मारे गए मंगरौली गांव निवासी सिराजुद्दीन की पत्नी शाहजहां उर्फ शकीला को मुआवजे के रूप में सरकार से प्रदत्त पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी और एसडीएम की उपस्थिति में प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed