{"_id":"5ef645218ebc3e42f8015922","slug":"tiger-terror-lakhimpur-news-bly4106903114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े जाने का खतरा भांप चुकी शातिर बाघिन अब गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़े जाने का खतरा भांप चुकी शातिर बाघिन अब गायब
विज्ञापन
ममरी। शुक्रवार सवेरे गांव सुंदरपुर निवासी तेजकुमार वर्मा के खेत में धान की रोपाई करते मजदूरों में उस समय भगदड़ मच गई जब गन्ने में छिपा बाघ दहाड़ता हुआ आ धमका। शोर मचाने, आग जलाने पर बाघ फिर खेत में घुस गया, जिससे वहां दहशत फैल गई है।
प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार वर्मा, रंजीत कुमार, मास्टर सुशील, सर्वेश आदि का कहना है कि शुक्रवार की सवेरे सात बजे तेजकुमार वर्मा के खेत में धान लगाने के लिए ट्रैक्टर से पलेवा हो रहा था और मजदूर बेड़ उठा रहे थे। इसी बीच गन्ने में छिपा बाघ दहाड़ता हुआ ट्रैक्टर के सामने आ गया, जिसे देख मजदूरों के होश उड़ गए और भगदड़ मच गई। मजदूरों के शोर मचाने, आग जलाने पर बाघ फिर खेत में घुस गया, जिससे वहां दहशत फैल गई है। गांव वालों का कहना है कि यह वही बाघ है, जिसने सात जून को घास काटते वक्त सुशील को हमला कर घायल कर दिया था। संवाद