फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger on road stop vehicles

सड़क पर आया बाघ वाहनों के पहिये थमे 

Thu, 08 Mar 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Thu, 08 Mar 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
Tiger on road stop vehicles
tiger
दुधवा टाइगर रिजर्व मैलानी रेंज बफरजोन की भरिगवां बीट से गुजरे गोला-खुटार मार्ग पर एक बाघ रोड क्रास करके इससे सटे जंगल में घुस गया। वाहन में सवार लोगों ने बाघ की तस्वीर मोबाइल मेें कैद कर ली। वन विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए मामले को सामान्य बताया है। 
विज्ञापन

घटना बुधवार रात 11 बजे लगभग की है। मैलानी रेंज की भरिगवां बीट कंपार्टमेंट तीन जंगल से निकला एक बाघ इससे सटी गोला-खुटार रोड को क्रास करते हुए महुरेना बीट जंगल में चला गया। इस दौरान उधर से गुजर रहे वाहन चालकों को हेडलाइट की रोशनी में बाघ सड़क पार करते दिखा तो उन्होंने अपनी गाड़ियां रोक लीं। बाघ के जंगल में चले जाने के बाद ही वाहन आगे बढ़े। 
विज्ञापन

चौपहिया वाहनों में तेज ब्रेक लगने की आवाज सुनकर जंगल में गश्त कर रहे फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, राजेंद्र वर्मा, सुखपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने वाहन चालकों को वन्यजीव बहुल क्षेत्र होने के कारण बाघ के रोड क्रास करने की घटना को सामान्य प्रक्रिया बताया। उधर, दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन उप-निदेशक डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि जंगल के प्राकृतिक आवास में रहने वाले बाघ सहित अन्य वन्यजीव रात के समय स्वछंद विचरण के लिए निकलते हैं, जो जंगल के बीच से होकर गुजरी सड़कों तक पहुंच जाते हैं। वन्यजीव बहुल क्षेत्र की सड़कों पर वाहनों की गति सीमा 30 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed