{"_id":"5e21eba48ebc3e4b5b6f4e3b","slug":"tiger-lakhimpur-news-bly392397978","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग का दावा जंगल में लौट गया बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग का दावा जंगल में लौट गया बाघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज की पश्चिम बीट के अंतर्गत कोंधवा फॉर्म से सटे गन्ने के खेत में पिछले तीन दिन से डेरा जमाए बाघ की गतिविधियों पर नजर रखे वन विभाग ने बाघ के जंगल में लौटने का दावा किया है। वनकर्मियों ने शुक्रवार की सुबह आसपास के खेतों से जंगल की दिशा में बने बाघ के पगचिह्न मिलने पर इस बात की पुष्टि की है।
गोला रेंज की पश्चिम बीट के कोंधवा फॉर्म में बुधवार की सुबह जंगल से निकला एक बाघ सोलर फेंसिंग और खाईं लांघकर गन्ने के खेत में पहुंच गया था। सूचना पर पहुंची वनकर्मियों की टीम बाघ की लगातार निगरानी कर रही थी। शुक्रवार की सुबह बाघ की निगरानी कर रहे डिप्टी रेंजर सत्येंद्र सिंह चौहान और वनकर्मियों की टीम को बाघ के जंगल की ओर जाने के पगचिह्न मिले। जिस पर वन विभाग ने दावा किया है कि बाघ वापस जंगल में लौट गया है। रेंजर गोला बनारसी दास मौर्य ने भी इस बात की पुष्टि की है।