फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger

हत्यारे बाघ की लोकेशन जानने के लिए उड़ाए ड्रोन

Sat, 11 Jan 2020 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
tiger
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। बफरजोन की भीरा रेंज में किसान को निवाला बनाने वाले हत्यारे बाघ की लोकेशन का पता लगाने के लिए निगरानी कर रही वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को पूरे इलाके में ड्रोन कैमरे उड़ाए लेकिन उसकी लोकेशन नहीं मिल सकी। इस दौरान रेंजर भीरा राकेश बाबू वर्मा और फारेस्टर मोहम्मद उमर मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, किसान की मौत के बाद गुरुवार शाम टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बोझवा गांव निवासी मटरू लाल मौर्य (50) बुधवार शाम भीरा रेंज की बरूआ बीट जंगल से सटे पिपिरया भूड़ के निकट खेत में चारा लेने गया था। जब वह नहीं लौटा तो सुबह उसकी तलाश की गई। गुरुवार सुबह मटरू का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। घटना के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में बाघ की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। इस दौरान दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक, बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल अन्य वनाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौजूदा स्थितियों का जायजा लिया। साथ ही निगरानी कर रही टीमों से बाघ की लोकेशन और गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। अफसरों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed