फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger killed farmer in Tikunia area of Lakhimpur Kheri

लखीमपुर में बाघों का आतंक: तिकुनिया इलाके में किसान को मार डाला, तीन महीने में पांच लोगों की ली जान

Fri, 09 Jun 2023 03:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Jun 2023 03:31 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जनपद में दुधवा से सटे इलाकों में बाघों का आतंक है। छह महीने में बाघ कई लोगों को निवाला बना चुके हैं। बृहस्पतिवार को एक और किसान को बाघ ने मार डाला। 

विज्ञापन
Tiger killed farmer in Tikunia area of Lakhimpur Kheri
दुधवा में बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में बाघों का आतंक जारी है। ग्राम पंचायत मंझरा पूरब के मजरा गांव औधहिया निवासी शिवकुमार (45) को घास काटते समय बाघ ने मार डाला। बताया गया कि शिवकुमार बृहस्पतिवार की शाम खेत में घास काटने गया था। वापस न आने पर ग्रामीणों ने देर रात तक तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


विज्ञापन


शुक्रवार सुबह परिजन और ग्रामीणों ने दोबारा उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान एक खेत में उसका शव मिला। शिवकुमार का शव देखकर उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना से आक्रोशित परिजन सहित ग्रामीणों ने जियापुर ढखेरवा मार्ग पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद रेंजर बलवंत बहादुर सिंह भी मय फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी की। इस इलाके में पहले भी बाघ लोगों को मार चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान के शव से लिपटकर रोतीं परिवार की महिलाएं 

मार्च से अब तक हुईं मौतें 

  • 31 मार्च 2023: बाबापुरवा निवासी किसान प्रीतम सिंह को खेत की रखवाली के दौरान निवाला बनाया था। 
  • 18 अप्रैल 2023: बाघ ने खैरेटिया नया पिंड गांव निवासी हरमेश सिंह गंभीर घायल किया था। उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। 
  •  23 अप्रैल 2023: सहनखेड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय आकाश दिवाकर को बाघ ने मार डाला था। 
  • 29 मई 2023: बेलरायां रेंज के गांव कठौहा निवासी 50 वर्षीय जगदीश को बाघ ने मार डाला था। वह खेत पर गया था। अगले दिन उसका अधखाया शव उसी के खेत में मिला।
  • 30 मई 2023: मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के मढिया गांव में राजाराम की मौत हुई थी। वह खेत पर लकड़ी बीनने गया था, लेकिन बाघ ने उसे निवाला बना लिया। 

ये लोग हुए घायल 

  • 27 मार्च 2023: मंझरा पूरब जंगल में बाघ ने खैरटिया निवासी किसान कश्मीर सिंह को खेत में घायल किया था। 
  • 13 अप्रैल 2023: मंझरापूरब गाव के किसान कुलवंत सिंह को बाघ ने हमला कर घायल कर दिया था। 
  • 10 मई 2023: पलिया के बिजौरिया गांव के एक खेत में किसान और मजदूरों पर बाघ ने हमला कर दिया था। दो लोग घायल हुए थे। 
  • 27 मई 2023: तिकुनिया में मंझरा पूरब जंगल के पास बाघ ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया था।
  • 1 मई 2023: मोहम्मदी रेंज के बोझबा गांव में खेत में गन्ने की गुड़ाई कर रहे अयोध्या प्रसाद (48) पर बाघ ने हमला बोल दिया था, जिससे वो घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed