फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger killed a villager who went to buffer zone of Dudhwa Tiger Reserve

दहशत: दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन में मवेशी चराने गए ग्रामीण को बाघ ने मार डाला, मिला क्षत-विक्षत शव

Sat, 26 Mar 2022 06:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बांकेगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, बांकेगंज Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 26 Mar 2022 06:22 PM IST
सार

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन में परवस्तनगर गांव से जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीण को बाघ ने मार डाला। बफरजोन के उपनिदेशक सुंदरेशा का कहना है कि मैलानी रेंज की ग्रंट नंबर तीन बीट में बाघ के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। बाघ की निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Tiger killed a villager who went to buffer zone of Dudhwa Tiger Reserve
घटनास्थल पर मौजूद वन विभाग के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज में जंगल के अंदर गाय चराने गए एक ग्रामीण को बाघ ने मार डाला। शुक्रवार से लापता ग्रामीण का शव शनिवार सुबह जंगल से बरामद हुआ है। बाघ ने उसके शरीर का आधा हिस्सा खा लिया है। वन विभाग ने बाघ द्वारा ग्रामीण को मारे जाने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज की ग्रंट नंबर तीन बीट जंगल से सटे परवस्त नगर गांव निवासी 55 वर्षीय शराफत अली शुक्रवार दोपहर बाद घर से अपनी गाय चराने के लिए जंगल में गया था। देर शाम तक वापस न लौटने पर घर वालों को उसकी चिंता हुई और तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


शनिवार सुबह परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल में उसकी तलाश करने पहुंचे तो देखा उल्ल नदी के किनारे एक बाघ अपने शिकार को खा रहा था। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद बाघ उसे छोड़कर जंगल में चला गया। पास जाकर ग्रामीणों ने देखा तो वह शराफत अली का शव था। बाघ उसके शरीर का आधा हिस्सा खा गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर रेंजर मैलानी केपी सिंह के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस की मदद से शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं वन विभाग ने बाघ की निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चार माह बाद एक बार फिर ग्रामीणों में दहशत

मैलानी रेंज में किसी बाघ के हमले में ग्रामीण के मारे जाने की यह घटना करीब चार माह बाद हुई है। इससे पहले मैलानी रेंज में बाघ के हमलों मे कमी आई थी, जिससे वन विभाग ही नहीं जंगल के आसपास रहने वाले लोग राहत महसूस कर रहे थे। बाघ हमले में ग्रामीण की मौत से एक बार फिर ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग की टीम ने बाघ की निगरानी शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों को जंगल के अंदर न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed