{"_id":"685a48dd4b9ba09e2502f4a1","slug":"tiger-killed-12-year-old-boy-in-lakhimpur-kheri-2025-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: लखीमपुर खीरी में बाघ ने 12 साल के बालक को मार डाला, कान समेत सिर का मांस नोच खाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: लखीमपुर खीरी में बाघ ने 12 साल के बालक को मार डाला, कान समेत सिर का मांस नोच खाया था
Tue, 24 Jun 2025 12:21 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:21 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के बांकेगंज इलाके में सोमवार शाम बाघ ने 12 साल के प्रदीप कुमार पर हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर घायल हो गया था। उसे लखनऊ रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बाघ (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में बाघ के हमले से गंभीर घायल हुए कुकरा गांव निवासी प्रदीप कुमार (12) की मौत हो गई। गंभीर हालत होने पर परिजन उसे लखनऊ ले गए थे। उपचार के दौरान मंगलवार सुबह प्रदीप ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गोला रेंजर संजीव तिवारी ने बताया कि बांकेगंज-कुकरा मार्ग किनारे सोमवार शाम बाघ के हमले में घायल हुए बालक प्रदीप के इलाज के लिए वन विभाग की टीम ने उसके चाचा वीरेंद्र कुमार को 27 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी थी। मंगलवार सुबह नौ बजे लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को वन विभाग की ओर से नियमानुसार पांच लाख मुआवजे की धनराशि दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तेंदुए के साथ सेल्फी: लखीमपुर खीरी में गांव के पास सड़क पर दिखा तेंदुआ, राहगीरों ने बनाया वीडियो
विज्ञापन
कान से सिर मांस नोच ले गया था बाघ
दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला रेंज के पास कुकरा गांव निवासी मोहन लाल का पुत्र प्रदीप कुमार (12) सोमवार शाम चार बजे अन्य साथियों के साथ कुकरा मार्ग किनारे हैप्पी सिंह के खेत में घास काटने गया था। इस दौरान गन्ने के खेत से निकले बाघ ने किशोर पर हमला कर दिया।
बाघ ने प्रदीप के कान समेत सिर से मांस नोच खाया था। गर्दन, पीठ, कंधे और दाहिने हाथ पर भी गहरे जख्म हुए थे। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
Trending Videos
इलाके में दहशत
सूचना के बाद मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने प्रदीप पर बाघ के हमले की पुष्टि की। आबादी के पास बाघ की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है। उनका कहना है कि क्षेत्र में पिछले दो माह के अधिक समय से सक्रिय बाघ चहलकदमी करता दिखाई दे रहा है। वहीं, वन विभाग की टीम निगरानी करने तक सीमित है।

काफी देर तक आवागमन रहा था बाधित
घटनास्थल सड़क से चंद कदमों की दूरी पर है। बाघ के हमले की जानकारी पर राहगीरों में भी अफरा-तफरी मच गई थी। इसके बाद वाहनों के पहिये थम गए थे। सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कुकरा पुलिस ने राहगीरों को समझाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका था।