दुधवा में बाघ ने किया शिकार: पर्यटकों के सामने जंगली सूअर को झपट्टा मारकर दबोचा, देखें रोमांचक Video
दुधवा टाइगर रिजर्व में सैलानियों को लगातार बाघ दिख रहे हैं। बाघ के फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। सोमवार को दुधवा टाइगर रिजर्व का एक वायरल वीडियो खासा चर्चा में बना हुआ है।
विस्तार
लखीमपुर खीरी के दुधवा से रोमांचक वीडियो सामने आया है। जंगल में बाघ ने जंगली सूअर का शिकार किया। रोमांचकारी नजारे का सैलानी ने अपने फोन से वीडियो बना लिया। वीडियो में बाघ से जान बचाने के लिए सूअर भागते नजर आ रहा है। लेकिन बाघ ने झपट्टा मारकर उसे दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त हुई, जब सैलानियों का दल जंगल में भ्रमण कर रहा था। सैलानी सफारी वाहन में सवार थे। उसी वक्त उनकी नजर सूअर का पीछा कर रहे बाघ पर पड़ी। यह देखकर उन्होंने वाहन को तुरंत रुकवा दिया। सैलानियों के सामने ही बाघ ने सूअर को मार डाला। यह दृश्य देख सैलानी सहम गए।
तेंदुए से भिड़कर युवक ने बचाई अपनी जान
बाघ के हमले में मझरा पूरब के गांव दुमेड़ा निवासी कमलेश के बेटे परशुराम की जान जाने के बाद रविवार सुबह सात बजे ग्राम बाबापुरवा में 45 वर्षीय पप्पू पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। युवक ने हिम्मत कर तेंदुआ से भिड़कर अपनी जान बचाई। घायल युवक को पहले निघासन सीएचसी भेजा गया है।
ग्राम बाबापुरवा निवासी 45 वर्षीय पप्पू बांध पर शौच के लिए गया था। इसी बीच बांध पर लगे फूस में बैठे तेंदुए ने पप्पू पर हमला कर दिया। पप्पू ने तेंदुए से भिड़ गया। पप्पू तेंदुआ से स्वयं को छुड़ाकर नदी किनारे लगी नाव पर कूद गया। तेंदुआ फिर भी नहीं भागा तो पप्पू ने तेंदुए पर लाठी से प्रहार किया।
Bareilly News: बरेली में समलैंगिक संबंध के चलते युवक की हत्या, दोस्त निकला कातिल, छह माह बाद खुला राज
पप्पू के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए। पप्पू को लेकर के गांव आए। एंबुलेंस से उसे सीएचसी निघासन और फिर जिला अस्पताल भेजा गया। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर वन दरोगा रामनरेश, फॉरेस्ट गार्ड आकाश सहित अन्य स्टॉप मौजूद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.