{"_id":"5f6ce9508ebc3edf1f22ae49","slug":"tiger-did-not-catch-lakhimpur-news-bly421018187","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ कर रहा आंख मिचौली टीम ने कैमरों का बदला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ कर रहा आंख मिचौली टीम ने कैमरों का बदला स्थान
विज्ञापन
कैमरे की लोकेशन बदलते वन कर्मी
- फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा। थाना ईसानगर की चकदहा वनबीट में वन विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। वन विभाग की टीम लगातार कांबिंग कर रही है, जबकि वह रोज इलाके में घूम कर चला जाता है। तेंदुए का सबसे ज्यादा मूवमेंट कहां पर है, इसको जानने के लिए वन विभाग ने कैमरे खंगालने के बाद लोकेशन बदल दी है, तो प्रभावित क्षेत्र में चौकसी भी बढ़ा दी है।
वनवीट चकदहा के गांव चमारनपुरवा निवासी पुतान के पुत्र बृजेश (12) को 13 सिंतबर की रात घर के बाहर से तेंदुआ उठा ले गया था। अगले दिन उसका अधखाया शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। रविवार को वन विभाग की टीम ने छह कैमरे लगाए तो एक कैमरे में तेंदुए की फोटो कैद हो गई। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने वन टीम को गांव में गश्त के लिए लगा दिया। साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पहले एक फिर दूसरा पिंजरा लगाया। उसमें बकरी बांध दी, लेकिन तेंदुआ पिंजरे तक जाकर लौट गया। तब से वह चहलकदमी करता हुआ दिखाई तो दिया, लेकिन पिंजरे से दूर रहा। इधर, वन टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए नए प्रयोग कर रही है। तेंदुआ उनकी पकड़ से दूर है। वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को तेंदुए से प्रभावित इलाकों के कैमरे खंगाले, जिसमें तेंदुआ चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया। कुछ कैमरों की लोकेशन बदलकर वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने की मुहिम तेज कर दी है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने वन दरोगा सत्यप्रकाश, सतीश मिश्रा, लतीफ, अल्ताफ, कमाल सहित निघासन और मझगई रेंज की टीम को गांव के आसपास लगाया है और गश्त कर चौकसी बरतने को कहा है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तेंदुआ पकड़ने के लिए टीमें काम कर रही हैं। कुछ कैमरों की लोकेशन भी बदली गई है। गांव के आसपास ही तेंदुआ चहलकदमी करता है, जिसकी निगरानी की जा रही है। उम्मीद है जल्द पकड़ा जाएगा।