फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger attack Woman injured

बाघ के हमले से महिला घायल

Thu, 15 Oct 2015 11:37 PM IST
ममरी
ममरी Updated Thu, 15 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Tiger attack Woman injured
बृहस्पतिवार की सुबह हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रामदीनपुर में श्रमिकों को साथ लेकर कठिना नदी के पास स्थित अपने खेत में खड़ी तिल्ली की फसल काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। श्रमिकों के शोर मचाने पर बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। घायल महिला को जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।
विज्ञापन

ग्राम रामदीनपुर निवासी रामप्रसाद भार्गव की पत्नी लीलावती (50) बृहस्पतिवार की सुबह कुछ श्रमिकों को साथ लेकर गांव के दक्षिण कठिना नदी के कोरबा घाट पर स्थित अपने खेत में खड़ी तिल्ली की फसल काटने गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला श्रमिकों को खेत में छोड़कर कठिना नदी में पानी भरने गई थी। जहां झाड़ी में छिपे बैठे बाघ ने महिला पर हमला बोल दिया। बाघ के पंजे महिला की पीठ और कंधे पर लगे जिससे वह गंभीर घायल होकर शोर मचाने लगी। शोर सुनते ही खेत में मौजूद ओमकार, कृपाशंकर आदि ग्रामीणों ने पीपा पीटना शुरू कर दिया तब बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। घटना की खबर पाते ही उसके पति रामप्रसाद समेत तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को गोला सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हमले की सूचना वन क्षेत्राधिकारी को दे दी गई है।
विज्ञापन

रेंजर एचएस यादव का कहना है कि बाघ के हमले की सूचना मिली है। गांव के लोग महिला को अस्पताल ले गए हैं। घटनास्थल का निरीक्षण कराया जा रहा है। पूछे जाने पर कि महिला को इलाज के बाबत विभाग की ओर से कितनी सहायता दी जा रही है इस पर रेंजर ने कुछ भी बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पशुओं को शिकार बना चुका है बाघ
वन रेंज मोहम्मदी महेशपुर के जंगल में माता भुइयां देवी के मंदिर से लेकर घमहाघाट तक महीनों से विचरण कर रहा ये बाघ इससे पहले भी ग्राम सुंदरपुर निवासी तीन पशु पालकों राकेश पाल के एक पड्डे, श्रीकृष्ण के एक बछड़े और यही के निवासी फत्तेलाल के एक बछड़े को मारकर निवाला बना चुका है। यह तीनों वारदातें जंगल के बाहर खेतों में मवेशी चराते वक्त हुई हैं। सुंदरपुर के प्रधानपति रामकुमार वर्मा और पीड़ित पशु पालकों का कहना है कि घटना के बाबत रेंजर को लिखित सूचना दिए जाने के बाद भी किसी को अब तक मुआवजा मिलना तो दूर कोई मौका मुआयना करने की जरूरत भी नहीं समझी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed