फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thunderstorms, six deaths

तबाही लेकर आई आंधी, छह की मौत

Sat, 13 May 2017 11:52 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
लख्ाीमपुरख्ाीरी Updated Sat, 13 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Thunderstorms, six deaths
अांध्‍ाी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूूरेेा

विज्ञापन



कई मकान ढहे, छप्पर और टिन भी उड़े
आपदा में घायल 23 लोग अस्पताल में भर्ती
बिजली और यातायात व्यवस्था प्रभावित 


 रात में आए आंधी तूफान से भारी तबाही हुई है। जहां एक दुधमुंही बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई, वहीं तमाम लोग बेघर हो गए। घरों के गिरने और मवेशियों के मरने से लाखों का नुकसान हुआ है। सैकड़ों पेड़ गिर गए। मितौली में पेड़ के नीचे दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई। बिजली के खंभे और लाइनें टूटने से बिजली ऐसी उड़ी कि 20 घंटे बाद भी पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है।  कई रास्तों पर पेड़ गिरने से घंटों यातायात बाधित रहा।  
मैगलगंज क्षेत्र के ककरहा गांव निवासी राजेश कुमार का मकान आंधी तूफान में ढह गया। इसके नीचे सो रहे 32 वर्षीय राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी राजेश्वरी घायल हो गई। पुत्री शिल्पी और पुत्र टिकई को मामूली चोटें आई हैं। इसी क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से कमरे में बकरी बांधने गए सोबरन भार्गव की मौत हो गई। सोबरन के साथ उसकी बकरी और एक पालतू कुत्ता भी मर गया। गांव रजागंज में दीवार ढहने से मलबे में दबकर पूर्व विधायक राजेश गौतम के 45 वर्षीय भाई सालिक राम की मौत हो गई है। खीरी थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में दीवार गिरने से 38 वर्षीय कलीम की मलबे में दबकर मौत हो गई। नीमगांव के मुड़ाबुजुर्ग निवासी शमसुद्दीन की 10 माह की बच्ची गुड्डी पर तेज आंधी में एक पेड़ की डाल टूटकर गिर गयी इससे उसकी मौत हो गई।    बेलबूढ़ी गांव में 50 वर्षीय मोती लाल पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। इसी गांव में दीवार गिरने से राजेश, उसकी पत्नी सुशीला, पुत्री बेबी और छोटी मलवे में दबकर घायल हो गए। विभिन्न जगहों पर आंधी तूफान में मकान और पेड़ गिरने से घायल हुए 23 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।        
विज्ञापन

उधर थाना मोहम्मदी क्षेत्र के तिलकपुर गांव में पेड़ गिरने से अरविंद कुमार की भैंस दबकर मर गई। अमीरनगर में छप्पर गिरने से उसके नीचे बंधी बकरी की मौत हो गई।  नीमगांव थाना क्षेत्र के लोनपुरवा गांव में आशाराम की दीवार गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और बच्ची घायल हो गईं। इसके अलावा क्षेत्र के तिगुड़वा, सनिगवां, परसेहरा खुर्द में भी कई लोगों की दीवारें गिर गईं। कई पेड़ों के सड़क पर गिरने से रातभर आवागमन ठप रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विलोबी मेमोरियल हाल के निकट शहर में कृषि रक्षा इकाई के भवन पर पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हुआ है। शहर में मंडी के पास रास्ते पर पेड़ गिरने से करीब तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा। राजापुर में कई जगह पेड़ गिर गए है। कई छप्पर वाले घरों के छप्पर उड़कर दूर जा गिरे तो कई घरों की टिनशेड उड़ गए। सड़कों के किनारे लगी होर्डिंग्स और दुकानों के बोर्ड उड़ गए। नीमगांव के परसेहरा कलां के स्कूल पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। इससे स्कूल भवन के साथ मिश्रीलाल का घर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पेड़ की चपेट में आकर मिश्रीलाल का पैर टूट गया। खीरी थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में कई घर गिरने से लोग बेघर हो गए हैं।       
तेज आंधी तूफान में कई जगह पेड़ बिजली की लाइनों पर गिर गए इससे तार टूट गए और रात भर बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति दोपहर बाद तक भी बहाल नहीं हो पाई है। 
मितौली। क्षेत्र के ग्राम कमलापुर निवासी 65 वर्षीय विशंभरदयाल रात में घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था इसी बीच आयी तेज आंधी से पास में खड़ा गूलर का सूखा पेड़ उसके ऊपर गिर गया। पेड़ के नीचे दब कर उसकी मौत हो गई।

खमरिया। धौरहरा तहसील क्षेत्र में बीते शुक्रवार रात आए आंधी तूफान में भिठौली गांव में एक मकान पर पेड़ गिरने से घर की पक्की दीवार, छप्पर ढह गये। इसके नीचे सो रहे एक ही परिवार के पांच लोग पुष्पा, गंगाजली, मलखे, अशोक, और मनीष दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed