{"_id":"13a86ce02eb6fb616ecb164e4f1463ac","slug":"three-transformers-funke-many-of-neighborhoods-without-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ट्रांसफार्मर फुंके, कई मोहल्लों की बिजली गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ट्रांसफार्मर फुंके, कई मोहल्लों की बिजली गुल
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
शहर में रात के समय एक साथ तीन ट्रांसफार्मर फुंक गए। गुरुनानक कॉलेज के पास नशे की हालत में कार चालक ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बिजली लाइन में हुई टू-फेसिंग के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों को देखकर डरे लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी, जिसके बाद आग बुझाई जा सकी। दो ट्रांसफार्मरों के फुंकने से आधा दर्जन मोहल्लों में 14 घंटे से भी अधिक समय तक बिजली सप्लाई गुल रही। वहीं नौरंगाबाद मोहल्ले में एक ट्रांसफार्मर के फुंकने की वजह से लोगों को बिजली-पानी की समस्या का सामना करना पड़ा।
सीतापुर रोड पर चार खंभों के सहारे 400 केवीए और 250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। शानिवार की रात करीब 11 बजे खंभे में कार की टक्कर से बिजली लाइनों में टू-फेसिंग हो गई, इससे तारों से निकली चिंगारी ट्रांसफार्मरों पर गिरी। जिसके कुछ ही देर बाद दोनों ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगे। इससे लोगों में काफी देर अफरा-तफरी मची रही। लोगों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मरों के फुंकने के कारण मोहल्ला रामनगर, श्यामनगर, राजगढ़, बरखेरवा समेत नहरिया के किनारे के सैकड़ों घरों की बिजली सप्लाई गुल हो गई। रातभर बिजली किल्लत के बाद लोगों को सुबह पानी की समस्या का भी सामना पड़ा। नौरंगाबाद में 250 केवी का ट्रांसफार्मर फुंकने से मोहल्लेवासियों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा।
एसडीओ टाउन राहुल शर्मा ने बताया कि रविवार को दोनों जगहों पर तीन नए ट्रांसफार्मर लगवा दिए गए हैं और बिजली सप्लाई जोड़ दी गई है। रात में ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन ट्रांसफार्मरों को ठीक नहीं किया जा सका। कार चालक भी नहीं मिल पाया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई है।