फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three sugar mills to pay Has been helping quibble

तीन चीनी मिलें भुगतान में कर रहीं हैं हीला-हवाली

Mon, 12 Jan 2015 06:27 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 12 Jan 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
Three sugar mills to pay Has been helping quibble
जिले की नौ चीनी मिलों में गन्ने की पेराई तेजी से कर रही हैं लेकिन तीन चीनी मिलें गन्ना एक्ट के  मुताबिक गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रहीं हैं। तमाम दावों के बावजूद गोला मिल ने पिछले पेराई सत्र का 12.05 करोड़ बकाए का भुगतान नहीं किया है। मौजूदा पेराई सत्र में भी बजाज ग्रुप की तीनों मिलें भुगतान करने में फिसड्डी हैं। वहीं सहकारी क्षेत्र की बेलरायां और संपूर्णानगर मिल ने भी भुगतान की गति धीमी कर दी है। लिहाजा छह मिलों पर भुगतान अवधि का 234.84 करोड़ रुपये बकाया हो चुका है जिसमें 1.55 करोड़ रुपये ब्याज का भी शामिल है।
विज्ञापन

बता दें कि सहकारी क्षेत्र की मिलों को छोड़ कर निजी क्षेत्र की सात चीनी मिलों ने नवंबर के अंतिम सप्ताह में पेराई सत्र की शुरुआत की थी। पेराई क्षमता के मुताबिक बजाज ग्रुप सबसे आगे है लेकिन भुगतान में सबसे पीछे। बताते चलें कि गन्ना एक्ट के मुताबिक मिलों को गन्ना खरीद की तिथि से 15 दिन के अंदर किसानों को भुगतान करना है, लेकिन बलरामपुर ग्रुप और डीएससीएल ग्रुप को छोड़ अन्य कोई पालन नहीं कर रहा है। गोला मिल ने तीन दिसंबर 2014 तक, पलिया ने दो दिसंबर 2014 और खंभारखेड़ा ने 30 नवंबर 2014 तक खरीदे गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। जबकि सहकारी क्षेत्र की बेलरायां मिल ने 10 दिसंबर और संपूर्णानगर मिल ने 15 दिसंबर 2014 तक भुगतान किया है। इसी तर्ज पर ऐरा मिल ने 20 दिसंबर 2014 तक भुगतान किया है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि समय से भुगतान न करने वाली मिलों को ब्याज के साथ भुगतान करना होगा, जिसके लिए ब्याज की भी गणना की जा रही हैै। भुगतान में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
शत प्रतिशत भुगतान
डीएससीएल ग्रुप की अजबापुर मिल ने गन्ना एक्ट की शर्तों के मुताबिक 100 फीसदी यानी 31 दिसंबर 2014 तक खरीदे गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। इसी तरह बलरामपुर ग्रुप की कुंभी और गुलरिया मिल ने भी 31 दिसंबर 2014 तक भुगतान कर दिया है। लिहाजा इन पर अवशेष निल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह मिलों पर 234.84 करोड़ बकाया
गोला                 67.43 करोड़
पलिया               61.87 करोड़
खंभारखेड़ा            58.66 करोड़
ऐरा                   12.83 करोड़
बेलरायां              17.06 करोड़
संपूर्णानगर            16.95 करोड़


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed