{"_id":"60ef1e8d8ebc3e859e06308b","slug":"three-people-arrested-in-hunting-attempt-two-rubbish-recovered-lakhimpur-news-bly453038144","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरीः शिकार के प्रयास में तीन लोग गिरफ्तार, दो खाबड़ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरीः शिकार के प्रयास में तीन लोग गिरफ्तार, दो खाबड़ बरामद
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून पेट्रोलिंग के दौरान वन कर्मियों की टीम ने पकड़ा, तीनों शिकारियों को भेजा जेल
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व की भीरा रेंज में मानसून पेट्रोलिंग कर रही वन कर्मियों की टीम ने तीन शिकारियों को उस समय धर दबोचा जब वे जंगल में खाबड़ लगाकर वन्यजीवों के शिकार का प्रयास कर रहे थे। उनके पास से दो खाबड़ बरामद हुईं है। तीनों शिकारियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
भीरा रेंज की पड़रिया बीट में बुधवार सुबह मानसून पेट्रोलिंग कर रहे फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, ओम कुमार, ब्रजेश, अवनीश, विकास और सफायत अली को पल्हनापुर कंपार्टमेंट छह में कुछ लोग एक हिरन को दौड़ाते दिखाई दिए। यह देख फील्ड कर्मियों की टीम ने घेराबंदी करके उन्हें धर दबोचा। तीनों शिकारियों ने पेट्रोलिंग टीम को बताया कि वे लोग खाबड़ लगाकर हिरन का शिकार करने की फिराक में थे।
उनकी निशानदेही पर टीम ने शिकारियों की लगाई गईं दो खाबड़ बरामद की। शिकारियों ने अपना नाम और पता थाना भीरा क्षेत्र के बहादुर नगर गांव निवासी राकेश और ओमप्रकाश बताया। तीसरा साथी सोन पीपर गांव निवासी रामबिलास है।
विज्ञापन
उधर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि भीरा रेंज जंगल में मानसून पेट्रोलिंग कर रही वन कर्मियों की टीम ने जंगल में खाबड़ लगाकर वन्यजीवों के शिकार की कोशिश करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों शिकारियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस काटकर जेल भेज दिया है।
कैलाली के पुलिस डीएसपी प्रतीक बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम ने सिंगासन सामुदायिक वन जंगल के पास बाघ की खाल बेचने जा रहे दो नेपाली युवकों को पकड़ा है। उनके पास से बोरे में छिपाकर रखी गई बंगाल टाइगर बाघ की खाल बरामद हुई है। बरामद खाल की लंबाई दस फिट एक इंच है। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पूर्ण बहादुर बुढ़ामगर निवासी मोन्हयाल सालघारी गांव और लोकेश सिजापति निवासी लमकी चूहा नेपाल बताया है।
पुलिस का अनुमान है कि मार्च में गौरीगंगा नगर पालिका के तहत अंडेया निवासी महिला कला धामी को एक बाघ ने मार दिया था। उसके बाद बाघ की चहलकदमी सालघारी गांव के पास देखी गई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि ग्रामीणों ने बाघ का शिकार किया होगा। फिलहाल पकड़े गए दोनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह यह खाल कहां से लाए हैं।
भीरा रेंज की पड़रिया बीट में बुधवार सुबह मानसून पेट्रोलिंग कर रहे फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, ओम कुमार, ब्रजेश, अवनीश, विकास और सफायत अली को पल्हनापुर कंपार्टमेंट छह में कुछ लोग एक हिरन को दौड़ाते दिखाई दिए। यह देख फील्ड कर्मियों की टीम ने घेराबंदी करके उन्हें धर दबोचा। तीनों शिकारियों ने पेट्रोलिंग टीम को बताया कि वे लोग खाबड़ लगाकर हिरन का शिकार करने की फिराक में थे।
विज्ञापन
उनकी निशानदेही पर टीम ने शिकारियों की लगाई गईं दो खाबड़ बरामद की। शिकारियों ने अपना नाम और पता थाना भीरा क्षेत्र के बहादुर नगर गांव निवासी राकेश और ओमप्रकाश बताया। तीसरा साथी सोन पीपर गांव निवासी रामबिलास है।
विज्ञापन
उधर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि भीरा रेंज जंगल में मानसून पेट्रोलिंग कर रही वन कर्मियों की टीम ने जंगल में खाबड़ लगाकर वन्यजीवों के शिकार की कोशिश करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों शिकारियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस काटकर जेल भेज दिया है।
बाघ की खाल समेत दो नेपाली युवक गिरफ्तार
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की क्षेत्रीय अनुसंधान ब्यूरो और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बाघ की खाल समेत दो नेपाली युवकों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि खाल को गौरीगंगा नगर पालिका के तहत बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।कैलाली के पुलिस डीएसपी प्रतीक बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम ने सिंगासन सामुदायिक वन जंगल के पास बाघ की खाल बेचने जा रहे दो नेपाली युवकों को पकड़ा है। उनके पास से बोरे में छिपाकर रखी गई बंगाल टाइगर बाघ की खाल बरामद हुई है। बरामद खाल की लंबाई दस फिट एक इंच है। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पूर्ण बहादुर बुढ़ामगर निवासी मोन्हयाल सालघारी गांव और लोकेश सिजापति निवासी लमकी चूहा नेपाल बताया है।