{"_id":"57b73f394f1c1b363c6eb7a3","slug":"three-inspectors-including-11-new-deployments-drogaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन इंस्पेक्टर समेत 11 दरोगाओं को नई तैनाती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन इंस्पेक्टर समेत 11 दरोगाओं को नई तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
देव सिंह गोला तो अवधेश बने एसएसआई पसगवां
लखनऊ में आईजी जोन ए सतीश गणेश की समीक्षा बैठक से लौटने के बाद एसपी ने रिक्त पड़े एसएसआई और चौकी प्रभारियों के पद पर तैनाती कर दी है। उन्होंने पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत तीन इंस्पेक्टरों को जहां क्राइम ब्रांच में तैनात किया है। वहीं दरोगा देव सिंह को गोला और अवधेश यादव को पसगवां का एसएसआई बनाया है। इसके अलावा तीन रिक्त पड़ी चौकियों पर भी प्रभारियों की तैनाती कर दी है।
एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि हाल ही में सराफा लूटकांड में गोला से निलंबित हुए इंस्पेक्टर एसएन द्विवेदी और पुलिस लाइंस में प्रतीक्षारत इंस्पेक्टर रंजीत सिंह यादव और राजित राम यादव को क्राइम ब्रांच में तैनात किया है। क्राइम ब्रांच से दरोगा देव सिंह यादव को एसएसआई गोला, अवधेश यादव को पुलिस लाइंस से एसएसआई पसगवां बनाया गया है। इसके अलावा एसआई नितीश भारद्वाज को थाना पलिया से चौकी प्रभारी खजुरिया, अनिल कुमार पांडेय को पुलिस लाइंस से चौकी प्रभारी कफारा, एसआई ओमप्रकाश तिवारी को चौकी प्रभारी जेल गेट से स्थानांतरित कर इसी पद पर पुलिस चौकी अलीगंज भेजा गया है। सदर कोतवाली से मिथलेश श्रीवास्तव को जेल गेट चौकी प्रभारी, कन्हैया यादव को थाना धौरहरा से चौकी प्रभारी मढ़िया बाजार, सफीर अहमद को चौकी प्रभारी मढ़िया बाजार से थाना धौरहरा भेजा गया है।