{"_id":"596119644f1c1baa278b4597","slug":"three-in-the-pond-death-of-children-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी और बिचपरी में हुईं घटनाएं
क्षेत्र में अलग-अलग दो स्थानों पर तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पहली घटना कस्बे के पास ही हुई, जिसमें एक 10 और 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में बिचपरी के तालाब में डूबने से किशोर की मौत हो गई। बताते हैं कि सरैंया के दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे, जबकि बिचपरी में भैंस को नहलाते समय पैर फिसलने से किशोर डूब गया। परिवार वालों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है।
शनिवार की शाम करीब छह बजे मोहल्ला सरैंया निवासी इब्बन का 12 वर्षीय पुत्र नाजिम और इसी मोहल्ले के स्व. भूरे का पुत्र रेहान (10) कसबे से सटे मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर बड़ौदा बैंक के सामने तालाब में नहाने पहुंचे। देखते ही देखते नाजिम और रेहान दोनों गहरे पानी में चले गए और दोनों डूबने लगे। शोर शराबा होने पर लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। दोनों की हालत गंभीर होने पर नाजिम को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया, जबकि रेहान को एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां घर वाले ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों के तालाब में डूबने की खबर पाकर तहसीलदार रमेश मौर्य और इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह भी मौके पहुंच गए। नाजिम के पिता इब्बन लकड़ी की ठेकी चलाते हैं, जबकि रेहान की पिता भूरे की मौत हो चुकी है। वह अपने नाना निसार के यहां रह रहा था। एक ही मोहल्ले के दो बच्चों की डूबकर मौत से पूरा मोहल्ला गमजदा है। चर्चा है कि अभी तीन बच्चे और गायब हैं। पुलिस प्रशासन ने गोताखोर की टीम बुलाई है। उधर दूसरी घटना गांव बिचपरी की है। गांव के भगवान दीन के तीसरे नंबर का पुत्र शोभित 12 वर्ष गांव के पूरब तालाब के पास भैंस चराने गया था, वह वहां भैंस को नहलाने लगा तभी अचानक उसका पैर गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। परिवार के लोग जब तक उसे मोहम्मदी सीएचसी लाते, उसने दम तोड़ दिया। शोभित से बड़े भाई विमलेश, रोहित और छोटे भाई सचिन का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व चेयरमेन संदीप मेहरोत्रा भी मौके पर पहुंचे और दुखी परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया।