फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three cubs born to tigress in Dudhwa seen on the road in lakhimpur kheri

दुधवा में बाघों का बढ़ा कुनबा: बाघिन ने जन्मे तीन शावक, मुंह में दबाकर पार कराई सड़क; दृश्य देख ठहर गए लोग

Fri, 18 Oct 2024 05:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Oct 2024 05:06 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में शुक्रवार सुबह बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर ऐसा दृश्य दिखा, जिससे लोग हैरान रह गए। बाघिन ने अपने तीन शावकों को एक एक करके सड़क पार कराई। सड़क पर बाघिन और शावकों को देख काफी देर तक आवागमन थमा रहा। 

विज्ञापन
Three cubs born to tigress in Dudhwa seen on the road in lakhimpur kheri
शावकों के साथ सड़क पर बाघिन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला रेंज जंगल में एक बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है। शुक्रवार सुबह बाघिन ने बांकेगंज-कुकरा सड़क पारकर तीनों शावकों को मैलानी रेंज जंगल से सटे गन्ने के खेत में पहुंचाया। शावकों के साथ सड़क पार कर रही बाघिन को देखकर राहगीरों के कदम थम गए। काफी देर तक सड़क पर आवागमन बंद रहा। 

विज्ञापन


मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं से एक तरफ जहां गोला और मोहम्मदी रेंज के गांवों के ग्रामीण त्रस्त हैं। वहीं बाघों के बढ़ते कुनबे देख विभागीय अफसर खुश हैं। हाल ही में दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला रेंज के कलिंजरपुर जंगल में एक बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है। लोगों को इसकी जानकारी तब हुई, जब बाघिन अपने शावकों को लोहिया पुल के पास शुक्रवार सुबह नौ बजे बांकेगंज-कुकरा सड़क पारकर एक-एक कर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज जंगल में ले जाने लगी। 
विज्ञापन


बाघिन ने पहले अपने एक शावक को मुंह में दबाकर मैलानी रेंज जंगल से सटे गन्ने के खेत में पहुंचाया। इस दौरान बाघिन को शावक ले जाते सड़क से गुजर रहे राहगीरों और खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। मजदूर खेतों से भागकर दूर खड़े हो गए। सड़क के दोंनों तरफ काफी देर तक आवागमन ठप रहा। सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बनाया वीडियो 
बाघिन ने तीनों शावकों को गोला रेंज से निकालकर मैलानी रेंज जंगल से सटे गन्ने के खेत में पहुंचा दिया। इस दौरान वीडियो बनाने की होड़ मची रही और ग्रामीण शोर मचाते रहे। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर रास्ते से हटाया। रेंजर मैलानी निर्भय प्रताप शाही ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि बाघिन अपने बच्चों के साथ है। उसके प्राकृतवास में खलल न डालें और छेड़छाड़ न करें। वह आक्रामक हो सकती है।

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि गोला रेंज जंगल की कलिंजरपुर बीट में एक बाघिन के तीन बच्चों को जन्म देने की सूचना मिली है। सुरक्षा के लिहाज से बाघिन और शावकों की निगरानी कराई जा रही है। हलांकि बाघिन ने अपने तीनों शावकों को सुरक्षित मैलानी रेंज जंगल के पास खेत में पहुंचा दिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed