{"_id":"61d1ee93bd0c8977302bb302","slug":"three-bikes-stolen-and-stolen-five-arrested-lakhimpur-news-bly471278820","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट व चोरी की तीन बाइकें बरामद, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट व चोरी की तीन बाइकें बरामद, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज/लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ पुलिस ने लूट व चोरी की तीन बाइक बरामद करने के साथ ही पांच आरोपियों को दबोचा है। इनके पास से सात मोबाइल, पांच तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं। तलाशी में 2700 रुपये भी मिले। गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसपी संजीव सुमन ने दस हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है।
पुलिस लाइन सभागार में एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर फूलबेहड़ थाना पुलिस ने रविवार सुबह लखीमपुर-भीरा रोड पर स्थित अपना ढाबा के पास से अजय कुमार सक्सेना, दिलीप शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, कुलदीप शुक्ला निवासी ग्राम रोशननगर थाना गोला व राहुल शुक्ला निवासी कैमाखुर्द थाना नीमगांव को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ थाना फूलबेहड़ व कोतवाली सदर क्षेत्र में लूट व चोरी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। इनके कब्जे से तीन बाइक और पांच तमंचे बरामद हुए हैं। तलाशी में सात मोबाइल व 2700 रुपये बरामद हुए हैं। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध थाना कोतवाली सदर व थाना फूलबेहड़ पर लूट, आर्म्स एक्ट आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं।