{"_id":"64a85579d99dfd5bec0a6896","slug":"three-accused-arrested-for-fraudulently-getting-the-deed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-887-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धोखाधड़ी से बैनामा कराने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धोखाधड़ी से बैनामा कराने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
धौरहरा। फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन का बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुकदमा एक वर्ष पहले दर्ज कराया गया था।
ग्राम हौकना मटेरा निवासी बिटाना पत्नी बलराम पुत्री मुनेश्वर की सिसैया इलाके में दस लाख कीमत की आठ बीघा जमीन है। ईसानगर के रामलोक निवासी सोनेलाल ने तहसील के दो गवाह संदीप नाग व रामू के सहयोग से धोखाधड़ी कर विटाना की जमीन का बैनामा करा लिया और दाखिल खारिज भी हो गया। धोखाधड़ी का पता चला तो विटाना ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने खरीदार और गवाहों को जेल भेज दिया था।
शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले के तीन अन्य आरोपियों को दबोचा। खुद को बिटाना बताकर जमीन बेचने वाली हरदोई जिले के बेनीगंज थाने के बढईनपुरवा निवासी सरिता देवी, कलुवापुर- धौरहरा के फर्जी आधार बनाने वाले प्रकाश व आरिफ को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेजा है। आरिफ अली ने एक अन्य मामले में भी फर्जी कागजों के सहारे जमीन का बैनामा दूसरे व्यक्ति के नाम करा दिया था। संवाद