{"_id":"0311c7545c6112369f1f456b8c715e7f","slug":"thousands-of-quintals-of-sugar-mill-waste-belrayan-chinese-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलरायां चीनी मिल की हजारों क्विंटल चीनी बर्बाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलरायां चीनी मिल की हजारों क्विंटल चीनी बर्बाद
बेलरायां-तिकुनियां।
Updated Tue, 05 Jan 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
सरजू सहकारी चीनी मिल में अफसरों की लापरवाही के चलते गोदामों में रखी हजारों बोरी चीनी बर्बाद हो गयी है। इससे प्रदेश सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ है। चीनी मिल से जुड़े गन्ना किसानों में अंसतोष व्याप्त है।
चीनी मिल अधिकारियों की अनदेखी के चलते मिल में गोदाम संख्या दो का टिनशेड पूरी तरह जर्जर हो गया है। इससे गोदाम में रखी वर्ष 2010-2011 की हजारों बोरी चीनी सील कर बर्बाद हो गई। इसी तरह गोदाम संख्या तीन में शटर गेट क्षतिग्रस्त होने से गोदाम में वर्ष 2011-2012 की हजारों बोरी चीनी सीलन से बर्बाद हो गई है। इसके अलावा चीनी मिल में गोदाम संख्या छह, नौ, दस में रखी वर्ष 2010-11, 2011-12, 2012-2013 की चीनी से भरी हजारों बोरियां खराब हो गयी हैं।
सामान्य प्रबंधक, सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां वीएस राजकुमार के अनुसार चीनी मिल के गोदाम से वर्ष 2012-2013 की 92 हजार चीनी बोरी का उठान जारी है। गोदाम संख्या तीन के क्षतिग्रस्त शटर गेट की मरम्मत बाहर से मिस्त्री बुलवाकर कराई जाएगी। लोडिंग के बीच गोदामों में कुछ चीनी का नुकसान होना स्वाभाविक है।