{"_id":"62717bfe844e0963560f99ae","slug":"thousands-of-hands-raised-to-pray-for-peace-prosperity-in-the-country-on-eid-lakhimpur-news-bly4835461175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर मुल्क में अमन, खुशहाली की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर मुल्क में अमन, खुशहाली की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ
विज्ञापन
गले मिलते बच्चे।
कोरोना काल के दो साल बाद पूरे उत्साह के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर
नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद, मस्जिदों में कड़ी रही सुरक्षा
लखीमपुर खीरी। जिले भर में ईद-उल-फितर पूरे जोशोखरोश और अकीदत के साथ मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों पर जाकर मुकर्रर वक्त पर नमाज अदा की। मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआ करने के लिए हजारों हाथ एक साथ उठे। ईद के मौके पर ईदगाहों के बाहर मेले लगे। बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी।
शहर में दो ईदगाहों समेत 20 मस्जिदों में मुकर्रर किए गए वक्त पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। मस्जिदों ने पेश इमाम ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारक बाद दी। नमाज के बाद शुरू हुआ ईद मिलन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। लोगों ने ईद मिलने के लिए आने वाले लोगों को सिवइयां खिलाकर मुंह मीठा कराया। बच्चों ने ईद के मेले में जमकर खिलौनों की खरीदारी की।
ईद के मद्देनजर ईदगाहों और मस्जिदों पर पुलिस और पीएसी तैनात रही। प्रशासनिक अधिकारी लगातार शहर में भ्रमण कर हालात का जायजा लेते रहे। जिले में अन्य जगहों पर भी नमाज के वक्त पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। कोराना संक्रमण के चलते पिछले दो वर्षों में ईद बेहद सादगी के साथ मनाई गई थी। इस बार खुल कर मुक्त वातावरण में ईद मनाई गई। जिससे लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
नमाज अदाकर मांगी मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ
गोला गोकर्णनाथ। खुटार रोड स्थित ईदगाह, सुनहरी मस्जिद, गरीब नवाज मस्जिद, केडिया फार्म मस्जिद, गढ़ी मस्जिद बरकाती मस्जिद, नूरी मस्जिद ऊंची भूड़ मस्जिद समेत नगर और क्षेत्र की मस्जिदों में पेश इमामों ने ईद की नमाज अदा कराकर मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ की। ईदगाह के पास नगर पालिका ने कैंप लगाया, जिसमें एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, सीओ राजेश कुमार, तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, ईओ प्रदीप नारायण दीक्षित ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। संवाद
पेश इमाम मौलाना अनीश अहमद ने अदा कराई नमाज
बरबर। ईद उल फितर की नमाज पेश इमाम मौलाना अनीश अहमद ने ईदगाह में अदा कराई। सभी नमाजियों ने मुल्क के अमन चैन तथा तरक्की के लिए ईश्वर अल्लाह से दुआ मांगी। इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से तहसीलदार मोहम्मदी, सीओ अरविंद कुमार वर्मा मौजूद रहे। संवाद
सिवइयां खिलाकर दी ईद की बधाई
गोला गोकर्णनाथ। कुकरा में अंसार मस्जिद, स्टेट शाही मस्जिद, खुशनुमा मस्जिद, मरकज मस्जिद, मदनी मस्जिद, सलेमपुर की मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिले और सिवइयां खिलाकर ईद की मुबारकवाद दी। संवाद
दो साल बाद ईद के मौके पर दिखी रौनक
संसारपुर। पिछले दो साल से कोरोना महामारी की वजह से ईद-उल-फितर पर रौनक देखने को नहीं मिली थी। इस वर्ष मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पर्व बड़े उत्साह से मनाया। संसारपुर, अंगदपुर, सौंखिया, किशुनपुर, नानकपुर आदि स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे से गले लग कर ईद की बधाई दीं। संवाद
मोहम्मदी क्षेत्र में 38 ईदगाहों में पढ़ी गई नमाज
मोहम्मदी। सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में 38 ईदगाहों में नमाज पढ़ी गई। इस मौके पर एसडीएम पंकज श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर अंबर सिंह, नगरपालिका ईओ डीके मिश्रा सहित पुलिस बल मौजूद रहा। संवाद
ईदगाह पर हजारों नमाजियों ने अदा की ईद की नमाज
खीरी टाउन। सुबह से ही लोग नए कपड़े पहनकर ईद की नमाज के लिए ईदगाह पर जमा हुए। ईदगाह पर मौलाना निजामुद्दीन ने ईद की नमाज अदा कराई। ईदगाह की नमाज के बाद कस्बे की लगभग एक दर्जन मस्जिदों पर अलग-अलग समय में ईद उल फितर की नमाज अदा हुई।
मितौली। रंग बिरंगी, सफेद पोशाकों से ईदगाहों से लेकर मस्जिदों तक नूरानी समा नजर आई। कस्बे की नई ईदगाह में सबसे पहले सुबह 8:15 बजे ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान सभी नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगीं।
अमीरनगर। कस्बे की औलिया मस्जिद में हाफिज आरिफ रजा, ईदगाह रसूलपुर में इमाम मौलाना अब्दुल रकीब, ईदगाह मोहम्मदपुर में हाफिज नईम ने मुकर्रर समय पर अदा कराई। इसके अलावा ईदगाह गरदहा, छतुरी, मथना और छेड़ीपुर की ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की दिली मुबारकबाद दीं। नमाज के बाद देश में अमन शांति के लिए दुआएं की गईं।
मैलानी। साढ़े सात बजे ईदगाह में पेश इमाम हाफिज अब्दुल कादिर ने और मैलानी गांव की जामा मस्जिद में हाफिज तकीउद्दीन ने पौने आठ बजे ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद लोग कब्रिस्तान गए और वहां दफ्न अपने पुरखों की मग्फिरत की दुआएं मांगीं। ईदगाह पहुंच पूर्व चेयरमैन पति नीरज वाजपेई, नरेश यादव और जगदीश प्रसाद ने गले मिल सबको ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर चेयरमैन सत्यवती भी मौजूद रहीं। नमाज के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राम लखन पटेल मय फोर्स ईदगाह में मौजूद रहे। संवाद
हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद
पलियाकलां। ईद पर शहर की मदीना मस्जिद, जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, नई मस्जिद के साथ ही ईदगाह पर सुबह से नमाजियों का तांता लगा रहा। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार, सीओ संजय नाथ तिवारी के साथ पुलिस बल ईदगाह पर मौजूद रहा। साथ ही रोजेदारों और नमाजियों से गले मिलकर उनको ईद की बधाईयां दीं। इलाके के मोहल्ला बरबंडा में लगे मेले में बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। लगे झूलों व दुकानों पर बच्चों के साथ ही बड़ों ने जमकर खरीददारी की।
मझगईं। कस्बा की ईदगाह पर हाफिज फैयाज खान ने नमाज अदा कराई। कस्बा की जामा मस्जिद के पेशे इमाम हाफिज शराफत खान ने कौम की तरक्की व मुल्क में अमन शांति की दुआ मांगी। यहां पर चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी, सदर निजामुद्दीन खान, हारून खान, मेराज खान, मोहम्मद खान आदि लोग मौजूद रहे। संवाद

गोला में नमाज पढ़ते लोग।