{"_id":"613d03068ebc3ef147305e42","slug":"thieves-took-thousands-of-cash-jewelry-by-breaking-the-locks-of-the-house-in-kashinagar-lakhimpur-news-bly459209778","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीनगर में मकान के ताले तोड़कर चोर ले गए हजारों की नकदी, जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीनगर में मकान के ताले तोड़कर चोर ले गए हजारों की नकदी, जेवर
सार
यदि घर बंद करके बाहर जाएं तो पुलिस को बताकर जाएं
विज्ञापन
मोहल्ला काशीनगर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विस्तार
रिटायर्ड स्टेनो के मकान में किराए पर रहती हैं महिला डॉक्टर
विज्ञापन
शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों को रोकने में पुलिस हो रही नाकाम
लखीमपुर खीरी। शहर की पॉश कॉलोनियों में चोरियों का सिलसिला चल निकला है। शुक्रवार की रात मोहल्ला काशीनगर में चोरों ने महिला डॉक्टर के बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया है। शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की रात्रिगश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस शहर में चोरी की घटनाओं पर काबू पाने में नाकाम साबित हुई है। पुलिस बीते एक सप्ताह में हुई किसी भी चोरी का अब तक खुलासा नहीं कर सकी है।
फूलेबहड़ सीएचसी में तैनात डॉ. अंकिता भारती शहर के मोहल्ला काशीनगर निवासी रिटायर्ड स्टेनो अमरकांत वर्मा के मकान में किराए पर रहती हैं। दो दिन पहले बृहस्पतिवार को डॉ. अंकिता भारती घर को बंद कर किसी काम से लखनऊ गई थीं। अलग पोर्शन होने के कारण मेन गेट पर भी ताला पड़ा था। शुक्रवार की रात करीब दो बजे चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ा, फिर कमरे का ताला तोड़कर अलमारी-बक्से खंगाले। चोर अलमारी में रखे दस हजार रुपये, दो जोड़ी सोने के कुंडल, लैपटॉप समेत चांदी के जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह जब डॉ. अंकिता भारती लौटीं तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर दाखिल होने पर कमरे का ताला टूटा मिला और अलमारी-बक्से का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर राजापुर चौकी इंचार्ज रंजीत सिंह ने मौका मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर राजापुर चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला : भारत भूषण कॉलोनी में बंद घर से चार लाख की चोरी
गोला गोकर्णनाथ। भारत भूषण कॉलोनी में स्थित एक बंद मकान में शुक्रवार की रात घुसे चोर नकदी-जेवर समेत चार लाख का सामान चुरा ले गए।
मोहल्ला भारत भूषण कॉलोनी निवासी चंद्रकांती ने बताया कि वह अपनी पुत्री के साथ थाना खुटार क्षेत्र के मुरादपुर अपने पैतृक गांव गई थीं। मकान में ताला पड़ा था। बताया कि शनिवार की सुबह जब वह लौटीं तो कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा देख दंग रह गईं।
बताया कि शुक्रवार की रात चोरों ने 40 हजार, दो जोड़ी सोने की चेन, 2 जोड़ी सोने के मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने के झाले, बेटी की शादी के लिए रखा एक सोने का हार चोरी कर लिया है। बताया कि पति उमाशंकर एक बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे, जिनका 21 अप्रैल 2021 को कोविड-19 संक्रमण से निधन हो चुका है। पति के निधन के कारण बेटी की शादी टालनी पड़ी थी। पीड़िता ने मकान के चारों ओर आबादी होने के कारण घटना में किसी व्यक्ति की साजिश होने का संदेह जताया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर मिली है। मौका मुआयना करा लिया गया है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ते ही पुलिस हुई सतर्क
लखीमपुर खीरी। शहर में चोरियों की घटनाओं पर काबू पाने में नाकाम पुलिस ने मकान बंद कर बाहर जाने वाले लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि अपने मकान में ताला लगाकर बाहर जाने वाले लोग अपने निकटतम थाना या चौकी को बताकर ही बाहर जाएं। शहर में पिछले तीन दिनों के अंदर शहर की दो पॉश कॉलोनियों, पंजाबी कॉलोनी और काशीनगर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इन दोनों मकानों के गृहस्वामी ताला बंद करके किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने मौका पाकर हाथ साफ कर दिया। लिहाजा पुलिस ने मकान बंद करके बाहर जाने वाले परिवारों को सचेत करते हुए कहा है कि जो मकान बंद करके जाते हैं, वह अपनी निकटतम चौकी या थाना पुलिस को सूचना जरूर देें। सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति अपने घर को बंद करके दो-चार दिनों के लिए बाहर जा रहा है तो पुलिस को सूचना अवश्य दें। ताकि उस मोहल्ले-गली में गश्त होती रहे। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि कोई संदिग्ध व्यक्ति मोहल्ले में घूमता दिखाई दे तो इसकी जानकारी निकट पुलिस थाना में या फिर 112 नंबर पर अवश्य दें। साथ ही कहा कि अपने घर से बाहर जाने की सूचना किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर न करें।
विज्ञापन
शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों को रोकने में पुलिस हो रही नाकाम लखीमपुर खीरी। शहर की पॉश कॉलोनियों में चोरियों का सिलसिला चल निकला है। शुक्रवार की रात मोहल्ला काशीनगर में चोरों ने महिला डॉक्टर के बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया है। शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की रात्रिगश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस शहर में चोरी की घटनाओं पर काबू पाने में नाकाम साबित हुई है। पुलिस बीते एक सप्ताह में हुई किसी भी चोरी का अब तक खुलासा नहीं कर सकी है।
फूलेबहड़ सीएचसी में तैनात डॉ. अंकिता भारती शहर के मोहल्ला काशीनगर निवासी रिटायर्ड स्टेनो अमरकांत वर्मा के मकान में किराए पर रहती हैं। दो दिन पहले बृहस्पतिवार को डॉ. अंकिता भारती घर को बंद कर किसी काम से लखनऊ गई थीं। अलग पोर्शन होने के कारण मेन गेट पर भी ताला पड़ा था। शुक्रवार की रात करीब दो बजे चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ा, फिर कमरे का ताला तोड़कर अलमारी-बक्से खंगाले। चोर अलमारी में रखे दस हजार रुपये, दो जोड़ी सोने के कुंडल, लैपटॉप समेत चांदी के जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह जब डॉ. अंकिता भारती लौटीं तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर दाखिल होने पर कमरे का ताला टूटा मिला और अलमारी-बक्से का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर राजापुर चौकी इंचार्ज रंजीत सिंह ने मौका मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर राजापुर चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
गोला : भारत भूषण कॉलोनी में बंद घर से चार लाख की चोरी
गोला गोकर्णनाथ। भारत भूषण कॉलोनी में स्थित एक बंद मकान में शुक्रवार की रात घुसे चोर नकदी-जेवर समेत चार लाख का सामान चुरा ले गए।मोहल्ला भारत भूषण कॉलोनी निवासी चंद्रकांती ने बताया कि वह अपनी पुत्री के साथ थाना खुटार क्षेत्र के मुरादपुर अपने पैतृक गांव गई थीं। मकान में ताला पड़ा था। बताया कि शनिवार की सुबह जब वह लौटीं तो कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा देख दंग रह गईं।