फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thieves stole sarees from shop near police chowki in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर चोरों का धावा, दुकान से डेढ़ लाख की साड़ियां चुराईं

Sun, 21 Apr 2024 03:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Apr 2024 03:29 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में बेहजम पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर साड़ी की दुकान में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर दुकान से डेढ़ लाख रुपये की साड़ियां चुरा ले गए। 

विज्ञापन
Thieves stole sarees from shop near police chowki in lakhimpur kheri
खाली पड़े साड़ी के डिब्बे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में बेहजम पुलिस चौकी की नाक के नीचे चोरों ने धावा बोलकर बड़ी चोरी कर ली। चोर लोहे की रॉड से शटर उठाकर पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर कपड़े की दुकान से डेढ़ लाख रुपये की साड़ियां, नकदी आदि सामान चोरी कर ले गए। साड़ियों के डिब्बे नजदीक के खाली प्लॉट पर छोड़ गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी पर पुलिस ने जांच शुरू की। दुकानदार पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


पत्थरा निवासी सुभाष की बेहजम में किराये पर साड़ी की दुकान है। शनिवार रात चोरों ने सेंधमारी करते हुए दुकान में चोरी कर ली। रविवार सुबह दुकानों के मालिक सतीश मिश्रा ने दुकान का शटर उठा देखा तो चोरी का शक का हुआ। खाली प्लाट में साड़ियों के खाली डिब्बे भी पड़े थे। सूचना पर राज क्लाथ स्टोर के मालिक सुभाष भी मौके पर पहुंच गए। देखा तो दुकान के अंदर से साड़ियों सहित नकदी गायब थी। सूचना मिलने पर बेहजम पुलिस चौकी से सिपाही भी जांच करने पहुंचे।  
विज्ञापन


पीड़ित सुभाष ने बताया कि करीब डेढ़ लाख का कपड़ा चोरी हुआ है। नकदी भी कई हजार थी। बताया कि मकान मालिक ने सुबह 5.30 बजे फोन कर घटना की जानकारी दी थी। पास में ही लोहे की राड पड़ी थी, जिससे शटर उठाकर चोर अंदर घुसे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहजम चौकी इंचार्ज प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि चोरी संदिग्ध मालूम हो रही है। आसपास के कैमरे की फुटेज को देखा है, कहीं कुछ नहीं दिखाई दिया। आसपास के लोगों का कहना है कि दुकान ठीक से चलती नहीं थी। कोई भी तहरीर नहीं मिली है। वहीं, नीमगांव थाना की प्रभारी श्रद्धा सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की मुझे कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed