{"_id":"6826fd420373bd9a2c097f2b","slug":"thieves-stole-cash-worth-three-lakhs-and-jewellery-in-lakhimpur-kheri-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: खिड़की काटकर मकान में घुसे चोर, तीन लाख की नकदी समेत लाखों के जेवर किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: खिड़की काटकर मकान में घुसे चोर, तीन लाख की नकदी समेत लाखों के जेवर किए चोरी
Fri, 16 May 2025 02:24 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 May 2025 02:24 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के गांव मऊदाउदपुर में बृहस्पतिवार रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। खिड़की काटकर मकान में घुसे चोर नकदी और जेवर चुरा ले गए। आहट होने पर परिवार के लोग जागे। चोरों का पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं सके।
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के गांव मऊदाउदपुर में बृहस्पतिवार रात चोरों ने ढाई लाख की नकदी समेत करीब तीन लाख के जेवर की चोरी कर लिए। पीड़ित ने चोरों का कुछ दूर तक पीछा भी किया था लेकिन चोर सामान सहित भागने में सफल रहे। चोर मकान के पीछे लगी खिड़की का ग्रिल काटकर हुए दाखिल हुए थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
मऊदाउदपुर निवासी नीरज कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ बाहरी कमरे में सो रहे थे। उनकी भतीजी राधा घर के अंदर एक कमरे में सो रही थी। रात करीब दो बजे राधा के कमरे में चोर अलमारी का ताला तोड़कर चोरी कर रहे थे। उसी समय आहट सुनकर राधा जाग गई। राधा के शोर मचाने चोर भागने लगे। उसकी आवाज सुनकर नीरज और छत पर लेटे हुए बड़े भाई सुशील कुमार भी जाग गए। लेकिन जब तक वह अंदर आते, चोर खिड़की से निकलकर भाग गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: पति की हैवानियत... पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर छत से उल्टा लटकाया; वीडियो देख कांप जाएगी रूह
विज्ञापन
नीरज ने दो चोरों को भागते देखा, जिनका कुछ दूर पीछा भी किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भाग गए। नीरज ने बताया कि घर में चार कमरे बने हैं। एक में राधा सो रही थी। तीन अन्य कमरो में ताला नहीं पड़ा था। चोर तीनों कमरो में रखे बक्सो के ताला तोड़कर सरसों बेच रखी ढाई लाख नकदी समेत उनकी पत्नी के सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए। जेवर की कीमत तीन लाख रुपये बताई गई है। नीरज ने रात में डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई।