{"_id":"68b5e76f9192f827380996ad","slug":"there-was-no-tin-shed-got-the-disabled-certificate-made-while-getting-wet-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-154630-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टिन शेड था नहीं, भीगते हुए बनवाया दिव्यांग प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टिन शेड था नहीं, भीगते हुए बनवाया दिव्यांग प्रमाण पत्र
Tue, 02 Sep 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बारिश में शिविर तक भीगकर जाते दिव्यांग। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में अव्यस्थाएं हावी होती जा रही हैं। बारिश की वजह से करीब 100 करोड़ की इमारत में कई जगह से पानी टपकता रहा। वहीं, अस्पताल में लगाए गए शिविर तक पहुंचने के लिए दिव्यांगों को बारिश में भीगकर जाना पड़ा। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जिला अस्पताल की इमारत कुछ ही वर्षों में जर्जर होने लगी है। सोमवार को बारिश के दौरान अस्पताल में कई जगहों पर लिंटर से पानी टपकता रहा। वहीं, अस्पताल में दिव्यांगों के लिए लगाए गए शिविर तक पहुंचने में दिव्यांगों को लोहे के चने चबाने पड़े। टिन शेड न होने से दिव्यांग बारिश के पानी भी भीगकर किसी तरह शिविर तक पहुंचे।
बारिश की वजह से मरीजों की संख्या बाकी सोमवार की अपेक्षा कम रही। ओपीडी में 1236 नए मरीज पहुंचे। सबसे अधिक मरीज सर्जन, फिजिशियन, मानसिक, आंख व त्वचा रोग के पहुंचे। दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। काफी इंतजार के बाद मरीजों को दवा मिल सकी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बारिश की वजह से दिव्यांगों को निकलने में अगर दिक्कत हुई है तो जल्द ही ऊपर टिन शेड डलवाई जाएगी, ताकि धूप व बारिश से दिव्यांगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
डॉ. आरके कोली, सीएमएस, जिला अस्पताल