फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There was no change in Municipality Gola and Barbar Nagar Panchayat

Lakhimpur Kheri News: नगर पालिका गोला और बरबर नगर पंचायत में नहीं हुआ कोई बदलाव

Tue, 06 Dec 2022 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
There was no change in Municipality Gola and Barbar Nagar Panchayat
सोमवार को जारी हुई अध्यक्ष पद को लेकर आरक्षण की अनंतिम सूची जारी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। शासन ने सोमवार शाम नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी है। जिले में चार नगर पालिका सहित आठ नगर पंचायत है। इसमें दो नवगठित नगर पंचायत भी शामिल हैं। 12 निकायों में पांच अनारक्षित, तीन महिला एवं दो एससी सहित दो सीटें ओबीसी महिला के लिए आरक्षित की गई हैं। पिछली बार में 2017 में जहां दस निकायों में चुनाव हुआ था तो वहीं इस बार 12 निकायों के लिए चुनाव होगा।
शासन से जारी आरक्षण सूची के अनुसार, गोला एवं बरबर में कोई बदलाव नहीं है। 2017 की तरह इस बार भी अध्यक्ष पद अनारक्षित है। वहीं पलिया एवं मोहम्मदी महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है, जबकि लखीमपुर पिछले चुनाव में जहां महिला के लिए आरक्षित था, वहीं इस बार अनारक्षित घोषित हुआ है। हालांकि शासन ने प्रस्तावित आरक्षण सूची को लेकर सात दिन में आपत्तियां मांगी है। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए अंतिम आरक्षण की सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन


निकाय- 2017 2022
लखीमपुर महिला अनारक्षित
गोला- अनारक्षित- अनारक्षित
पलिया- अनारक्षित- महिला
मोहम्मदी- अनारक्षित- महिला
खीरी-ओबीसी महिला- अनारक्षित
सिंगाही- अनारक्षित-महिला
ओयल- ओबीसी- एससी
धौरहरा- महिला-अनारक्षित
मैलानी- एससी- ओबीसी महिला
बरवर- अनारक्षित- अनारक्षित
नव गठित नगर पंचायत
निघासन- ओबीसी
भीरा- एससी

लखीमपुर सीट : सामान्य वर्ग का रहा है अध्यक्ष
लखीमपुर खीरी। सभी राजनीतिक दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी लखीमपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद इस बार अनारक्षित रहेगा। पिछली बार यह सीट सामान्य महिला घोषित थी। वहीं, अब तक के रिकॉर्ड को देखें तो नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर हमेशा से ही सामान्य वर्ग का अध्यक्ष काबिज रहा है। तीन बार महिलाएं कुर्सी संभाल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर सीट दो बार को छोड़कर हमेशा अनारक्षित रही है। अब तक केवल दो बार सामान्य महिला के लिए सीट आरक्षित हुई है। 1995 और 2017 में लखीमपुर सीट महिला के लिये आरक्षित रही है। इस बार लखीमपुर सीट अनारक्षित घोषित की गई है। पिछला ट्रेंड देखें तो लखीमपुर नगर पालिका पर सामान्य वर्ग के अध्यक्ष का ही कब्जा रहा है। इस सीट पर कभी पिछड़े वर्ग या अनुसुचित जाति को मौका नहीं मिला है। हालांकि, इस बार सामान्य सीट होने से पिछड़ा वर्ग या अनुसूचित जाति के प्रत्याशी को चुनाव में विजयी होने पर नगर का प्रथम नागरिक बनने का मौका मिल सकता है। क्योंकि, जिले में सामान्य और पिछड़े वर्ग के वोटों की संख्या लगभग बराबर है।
अब तक तीन बार महिलाओं ने संभाली है कमान
1995 में नीरू पुरी लखीमपुर नगर पालिका में सामान्य महिला सीट पर चुनाव लड़कर अध्यक्ष बनी थीं। इसके बाद 2012 में डॉ. इरा श्रीवास्तव अध्यक्ष बनी थीं। 2017 में सामान्य महिला सीट पर निरुपमा बाजपेयी अध्यक्ष बनीं। इस तरह इस सीट पर तीन बार महिलाओं के हाथों में बागडोर रही है।


तीन नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा, एक पर सपा का
जिले की चार नगर पालिकाओं में से तीन नगर पालिकाओं पर भाजपा का कब्जा है। केवल पलिया नगर पालिका अध्यक्ष का पद सपा के पास है। इनमें लखीमपुर में भाजपा की निरुपमा मौनी बाजपेयी, गोला में मीनाक्षी अग्रवाल, मोहम्मदी में भाजपा के संदीप मेहरोत्रा अध्यक्ष हैं, जबकि पलिया में सपा के महमूद हुसैन अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed