{"_id":"f54d768a631905ccae3d7d93444d356d","slug":"there-was-a-low-simmer-shicshamitron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों का कम नहीं हुआ उबाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों का कम नहीं हुआ उबाल
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 15 Sep 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के निर्णय से आहत शिक्षामित्रों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। जिले भर में शिक्षामित्रों ने उग्र प्रदर्शन किया। रोड जाम किया तथा अधिकारियों को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में शिक्षामित्रों ने वर्ष 2011 की टीईटी परीक्षा पर सवाल उठाए हैं तथा सीबीआई जांच की मांग की है। शिक्षामित्रों के प्रदर्शन से दूसरे दिन भी जिले की शिक्षण व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी।
शहर में शिक्षामित्र छाउछ बीआरसी पर एकत्र हुए। इसके बाद जलूस की शक्ल में तहसील तक आए यहां एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में शिक्षामित्रों ने वर्ष 2011 की टीईटी परीक्षा की सुचिता को संदिग्ध बताते हुए सीबीआई की जांच की मांग की है तथा जांच रिपोर्ट आने तक प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है। प्रदर्शन में अनुपम मिश्रा, चक्रपाणि वर्मा, रमेश कुमार, हरीश वाजपेयी सहित तमाम शिक्षक उपस्थित थे।
बांकेगंज। यहां शिक्षामित्रों ने मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार करते हुए बीआरसी का घेराव किया। इससे दर्जनों स्कूलों के ताले नहीं खुल सके विद्यालयों में तालाबंदी के चलते ड्यूटी पर पहुंचे प्रशिक्षु शिक्षकों ने गेट के बाहर बैठकर अपनी हाजिरी लगाई। इस मौके पर पुत्तूलाल, असजद खां, नन्हीं देवी, रवी प्रकाश, सुनीता वर्मा, सोनी चौधरी, शानम खातून, कमल कुमार, रमेश शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
बेहजम खीरी। यहां शिक्षामित्रों ने नारे बाजी करते हुए लखीमपुर-मैंगलगंज मार्ग जाम कर दिया। इससे एसपी के काफिले को रुकना पड़ा। शिक्षामित्रों ने एसपी अरविंद सेन को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
निघासन। यहां शिक्षमित्रों के समर्थन में शिक्षक भी स्कूलों में ताले डालकर सड़क पर उतर आए। कस्बे की कन्या पाठशाला में बैठक करने के बाद चौराहे पर जाम लगाया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद अजय मिश्र टेनी को सौंपा।
जंगबहादुरगंज। शिक्षामित्रों ने बीआरसी पसगवां पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा। यहां ब्लॉक संयोजक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी की गई। यहां ब्लॉक शिक्षक संघ के पवन कुमार मिश्र और सियाराम दिनकर ने शिक्षामित्रों का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
धौरहरा। यहां तहसील में शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन कर एसडीएम ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। इसमें वर्ष 2011 की टीईटी परीक्षा की सीबीआई जांच कराने और सीबीआई रिपोर्ट आने तक प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती पर रोक लगाने की मांग की।
मितौली। यहां शिक्षामित्र तहसील दिवस में डीएम किंजल सिंह को ज्ञापन देने के लिए जा रहे थे। तहसील दिवस में डीएम को इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने बीएसए ओपी राय को भेज कर उनके प्रतिनिधिमंडल को ही तहसील दिवस में बुलवा लिया तथा अन्य शिक्षामित्रों को तहसील गेट पर ही रोक दिया। इससे नाराज शिक्षामित्रों ने मितौली-मैगलगंज रोड को जाम लगा दिया। बीएसए के काफी समझाने पर शिक्षामित्रों ने जाम समाप्त कर डीएम को ज्ञापन दिया।
पलियाकलां। यहां बीआरसी कार्यालय पर शिक्षामित्रों ने बैठक की तथा राष्टपति से इच्छा मृत्यु की मांग की।
अमीरनगर। शिक्षामित्रों ने स्कूलों में तालाबंदी कर शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। जिसके चलते क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद रहा।
बिजुआ। यहां शिक्षामित्रों ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर परिवार सहित सामूहिक रूप से इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगी। दूसरे दिन भी का स्कूल बंद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। शिक्षामित्रों के विरोध के चलते ब्लाक कुंभी गोला के अधिकतर परिषदीय विद्यालय मंगलवार को भी बंद रहे। न्याय पंचायत ममरी, परसेला, गौरीगंज तथा छितौनियां सहित क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों में पठन पाठन नहीं हो पाया।
भूपतिपुर। यहां शिक्षामित्रों बहिष्कार के चलते विद्यालयों में पठन पाठन नहीं हो सका। शिक्षमित्रों ने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान बेहोश हुए शिक्षामित्र
प्रदर्शन के दौरान निघासन तथा मितौली सहित कई जगहों पर शिक्षामित्र बेहोश हो गए। हालांकि बाद में इन शिक्षामित्रों को होश आ गया।
प्राथमिक शिक्षक भी आए शिक्षामित्रों के साथ
शिक्षामित्रों की लड़ाई में साथ देने के लिए प्राथमिक तथा जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक भी आने लगे हैं। निघासन और पसगवां सहित कई विकास खंडों के शिक्षकों ने शिक्षामित्रों का खुला समर्थन किया। इससे शिक्षण व्यवस्था और बिगड़ गई।