फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is water crisis due to lack of electricity connection

Lakhimpur Kheri News: बिजली कनेक्शन न होने से पानी का हो रहा संकट

Sat, 29 Mar 2025 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
There is water crisis due to lack of electricity connection
लखीमपुर खीरी। राजकीय नलकूप और गोशालाओं को बिजली कनेक्शन देने में लापरवाही की जा रही है। पैसा जमा होने के बाद भी कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। कनेक्शन के लिए बिजली विभाग को कई बार पत्र भी लिखे जा चुके हैं, फिर भी अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

धौरहरा नगर पंचायत के नलकूप संख्या एक का भुगतान चार माह पहले जमा है। नगर पंचायत निघासन के नलकूप संख्या तीन को भी कनेक्शन नहीं मिला। यही हाल लबेदपुर और ईसानगर का भी है। नगर पंचायत निघासन के ही कान्हा गोशाला में बिजली कनेक्शन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस वजह से पेयजल की सप्लाई बाधित है। राजकीय नलकूप विभाग के एसडीओ लाल बहादुर बताया कि खीरी-लगुचा रोड पर स्थित गांव बरतेरवा में नवीन राजकीय नलकूप के लिए कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं मिल पाया है, जिसकी वजह से राजकीय नलकूप का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, निघासन क्षेत्र में बाधित पड़े बिजली कनेक्शन कार्य के लिए विभाग की ओर से मुजफ्फरनगर की संस्था को नामित किया गया है, लेकिन फर्म ने कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। इस पर संस्था को नोटिस जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed