{"_id":"61ce06bcde74ee7afd6f1314","slug":"there-is-no-respect-for-backwards-in-bjp-omprakash-rajbhar-lakhimpur-news-bly470917251","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में नहीं है पिछड़ों का सम्मान : ओमप्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में नहीं है पिछड़ों का सम्मान : ओमप्रकाश राजभर
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते ओमप्रकाश राजभर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह राज्यमंत्री को बचाने का कार्य कर रही भाजपा सरकार
पलियाकलां। रामलीला मेला मैदान में सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में पिछड़ों का सम्मान नहीं है। सपा गठबंधन की सरकार बनीं तो 34 लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा। पुलिस वालों को घर के पास तैनाती, तीन हजार बाइक भत्ता व मोबाइल रिचार्ज का पैसा दिए जाने का कार्य किया जाएगा।
अपने करीब एक घंटे के भाषण में राजभर ने कहा कि प्रदेश के 75 जिलों में 60 प्रतिशत डीएम एक ही जाति के हैं। गृहमंत्री सभाओं में कहते हैं कि यूपी में अब दूरबीन से भी अपराधी नहीं दिखते, जबकि वह पास में ही खड़े गृह राज्यमंत्री को नहीं देख पाते हैं और उनको बचाने का कार्य करते हैं। बंगाल में जिस तरह ममता बनर्जी ने कहा था कि खेला हुई, उसी तरह यूपी में अब खदेड़ा होई। जनसभा के दौरान सपा के पूर्व मंत्री आरए उस्मानी, जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, एमएलसी शशांक यादव, आरएस कुशवाहा, गुरप्रीत सिंह जार्जी, सुहेल देव पार्टी से पूर्व राज्यमंत्री राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद कुमार, अरूण राजभर, महेंद्र कुमार आदि नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।