फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is no preparation in advance, if the number of passengers increases then the number of roadways buses will be increased

Lakhimpur Kheri News: पहले से कोई तैयारी नहीं, सवारी बढ़ेंगी तो बढ़ाए जाएंगे रोडवेज बसों के फेरे

Sat, 02 Nov 2024 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
There is no preparation in advance, if the number of passengers increases then the number of roadways buses will be increased
लखीमपुर खीरी। दिवाली के बाद भैया दूज पर भी रोडवेज परिवहन निगम की कोई खास तैयारी नहीं दिख रही। निगम के अधिकारियों का कहना है कि अगर सवारी बढ़ती हैं तो बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। निगम की यह तैयारी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। हालांकि निगम के अधिकारियों का दावा है कि वह सवारियों को परेशानी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

दिवाली पर बड़ी संख्या में यात्रियों के आवागमन को लेकर रोडवेज ने अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाने की तैयारी की थी, लेकिन उम्मीद से काफी कम सवारियों ने रोडवेज की बसों से सफर किया। इसी वजह से इस बार रोडवेज को ज्यादा आय नहीं हो सकी। लखीमपुर रोडवेज डिपो के बीते दो दिन की आय पर नजर डालें तो 30 अक्टूबर को 10678 यात्रियों के सफर में 10.38 लाख रुपये की आय हुई। वहीं 31 अक्टूबर को 12294 यात्रियों के सफर में 12.29 लाख रुपये निगम को मिले। हालांकि यह आय पिछली दिवाली की अपेक्षा बहुत कम है।
विज्ञापन

पिछली दिवाली पर निगम को 13 से 14 लाख रुपये प्रत्येक दिन आय हुई थी, जो अबकी बार घटकर 10 से 12 लाख रुपये रोजाना रह गई। रोडवेज की आय न बढ़ने का असर चालकों-परिचलाकों पर पड़ेगा। चालकों-परिचालकोें के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है, जो भैयादूज तक चलेगी। यही हाल गोला डिपो का रहा। गोला डिपो को भी कोई खासा फायदा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आय घटने का प्रमुख कारण रहे डग्गामार वाहन
रोडवेज निगम की आय घटने के पीछे डग्गामार वाहनों को कारण बताया जा रहा है। परिवहन विभाग के अफसरों की अनदेखी से जनपद में बड़ी संख्या में डग्गामार वाहनों की भरमार है। शायद ही कोई ऐसा मार्ग हो जिस पर डग्गामार वाहन न दौड़ते हों। लखीमपुर डिपो के पास 87 अनुबंधित बसें हैं, जो सीतापुर, गोला, लखनऊ, शाहजहांपुर, धौरहरा आदि मार्गों पर चलती हैं। वहीं गोला रोडवेज डिपो के पास 128 निगम और अनुबंधित बसें हैं, जो कानपुर, दिल्ली, हरिद्वार, अलीगढ़, बरेली, लखनऊ आदि मार्गों पर चलती हैं।

धरी रह गई नए मार्ग पर बसों को दौड़ाने की तैयारी
दिवाली पर सवारियां बढ़ने से बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने की तैयारी के साथ ही अगर किसी नए मार्ग पर अधिक सवारियां मिलती हैं तो उस पर बसें दौड़ाए जाने की तैयारी थी। रोडवेज निगम का दावा है कि दिवाली पर ऐसी कोई भी नए मार्ग की सवारियां नहीं मिली, जिस पर बसों को भेजा जा सके।



भैयादूज पर सवारियों की उपलब्धता पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। त्योहार को लेकर रोडवेज की ओर से पूरी तैयारी है, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। -गीता सिंह, एआरएम लखीमपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed